- शनिवार को था सावन का पहला दिन, मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

-सावन के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

KANPUR। सावन के पहले दिन शनिवार को शहर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चारों तरफ भगवान भोले नाथ के जयकारों की गूंज थी।

देर रात से लग गई थी लाइन

शनिवार को सावन का पहला दिन होने के चलते आनंदेश्वर मंदिर में शुक्रवार देर रात 3 बजे से ही भक्तों की लंबी लाइन लगने लगी थी। शनिवार को कपाट खुलने से पहले लंबी लाइन लगी हुई थी। भक्तों ने पहले दिन भगवान का दूध व जल से अभिषेक किया। वहीं सिटी के अन्य शिव मंदिरों में भी आस्था का सैलाब उमड़ा।

मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

सावन के महीने को ध्यान में रखते हुए शहर के ज्यादातर सभी शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। आनंदेश्वर मंदिर में बैरीकेटिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। वहीं इस बार भी प्रशासन की तरफ से मंदिर में काम करने वालों के लिए कार्ड इश्यू किए जाएंगे।