Paytm: 
ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज साइट पेटीएम भी इस चेन्नई बाढ़ में मदद को शामिल हो गई है। ऐसे में अब उसने भी पीड़ितों की मदद के लिए ऑफर जारी किया है। जिसमें पेटीएम के जरिए 30 रुपये तक फ्री में रिचार्ज कर सकते हैं। इसने एक टोल फ्री नंबर 18001030033 लॉन्च किया है।

#chennaifloods: मदद के लिए आगे आईं ये 7 बड़ी ऑनलाइन कंपनियां


Bigbasket:

ऑनलाइन रिटेल स्टोर बिग बास्केट डॉट काम भी लोगों की चेन्नई में बाढ़ पीड़ितो के लिए मदद अभियान में शामिल हो गई है। वह लोगों को उनकी जरूरतों से जुड़ा सामान मुहैया करा रहा रही है। इसने भी पांच दिनों के लिए एक एनजीओं से अनुबंध किया है।

Zomato:

वहीं ऑनलाइन फूड ऑर्डर पर सर्विस प्रोवाइड करने वाले जोमैटो ऐप ने भी इस राहत कार्य व बचाव अभियान में मदद का बीड़ा उठाया है। वह इसमें पीड़ितो को खाना प्रोवाइड कर रही है। इस ऐप ने एक एनजीओ से अनुबंध किया है। जिससे खाना ऑर्डर करने के बाद 30 मिनट के अंदर ही खाना मुहैया हो रहा है।

#chennaifloods: मदद के लिए आगे आईं ये 7 बड़ी ऑनलाइन कंपनियां

Taxi Ola:

भारतीय कैब सर्विस ओला कैब ने भी हेल्प लाइन नंबर 04428294121 बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी किया है। बाढ़ पीड़ित इस नंबर पर कॉल कर तुरंत कैब की सर्विस पा सकेंगे।

Zoomcar:
सेल्फ ड्राइव कार जूमकार भी इस मिशन में बराबर डटी है। यह लोगों को एंबुलेंस सर्विस प्रोवाइड करा रही है। इस कार से बाढ़ पीड़ितों को उपचार हेतु लोकल अस्पताल पहुंचाने का काम हो रहा है। यह कार कॉल करने के 10 मिनट बाद ही पहुंच रही है।

#chennaifloods: मदद के लिए आगे आईं ये 7 बड़ी ऑनलाइन कंपनियां


Practo:

हेल्थ डिस्कवर प्लेटफार्म प्रैक्टो बाढ़ पीड़ितों के उपचार में जुटी है। ये कंपनी बाढ़ पीड़ितों के लिए डॉक्टर्स आदि की सर्विस प्रोवॉइड करा रही है। जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी न हो। इसके अलावा चेकअप आदि की मशीने, मच्छर कंट्रोल की दवा आदि मुहैया करा रही है।

Stayzilla:

स्टेजिला भी इस अभियान में शामिल है। बजट आवास के लिए ऑनलाइन एग्रीगेटर यह कंपनी लोगों को घर दोबारा बनाने में मदद करेगी। उसने इस संबंध में बाढ़ पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

inextlive from Spark-Bites Desk

 


Taxi Ola:
भारतीय कैब सर्विस ओला कैब ने भी हेल्प लाइन नंबर 04428294121 बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी किया है। बाढ़ पीड़ित इस नंबर पर कॉल कर तुरंत कैब की सर्विस पा सकेंगे।

Zoomcar:
सेल्फ ड्राइव कार जूमकार भी इस मिशन में बराबर डटी है। यह लोगों को एंबुलेंस सर्विस प्रोवाइड करा रही है। इस कार से बाढ़ पीड़ितों को उपचार हेतु लोकल अस्पताल पहुंचाने का काम हो रहा है। यह कार कॉल करने के 10 मिनट बाद ही पहुंच रही है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk