राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

बरसात बाद शुरू होगी सड़कों की मरम्मत

ALLAHABAD: सीएम योगी आदित्यनाथ के इलाहाबाद पहुंचने से पहले उनके मंत्रियों का दौरा शुरू हो गया है। सोमवार को प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन परती भूमि विकास, सहकारिता विभाग उपेंद्र तिवारी ने जिला कॉपरेटिव और एआर कॉपरेटिव ऑफिस का निरीक्षण किया। जहां दोनों ऑफिसों में कुल 10 कर्मचारी गायब मिले। जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश राज्य मंत्री ने दिया।

दो विभागों में पहुंचे थे

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने सोमवार को यूनियन हाल में स्थापित शहीद पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद राजय मंत्री डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक अचानक धमक पड़े। अटेंडेंस रजिस्टर चेक किया तो चार कर्मचारी गायब मिले। जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कॉपरेटिव बैंक का निरीक्षण करने के बाद राज्य मंत्री विकास भवन स्थित एआर कॉपरेटिव ऑफिस पहुंचे, जहां छह कर्मचारी बिना बताए गए गायब थे। इनके खिलाफ भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद राज्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उद्यान विभाग से संचालित योजनाओं को किसानों तक पहुंचाए जाने का आदेश दिया गया। कहा गया कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।