RANCHI: होटवार स्थित स्टेट म्यूजियम की वेबसाइट ख्ख्ख्.ह्यह्लड्डह्लद्गद्वह्वह्यद्गह्वद्वह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब.द्बठ्ठ पिछले क्फ् दिनों से बंद है। लेकिन, म्यूजियम के अध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं है। जी हां, स्टेट म्यूजियम की वेबसाइट का डोमेन नेम ख्ख् मार्च को ही एक्सपॉयर हो गया। तब से यह वेबसाइट नहीं खुल रही है। ऐसे में लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह एक क्लिक पर स्टेट म्यूजिय के बार में जानकारी कैसे हासिल करें। वहीं, अधिकारियों को इसकी जानकारी भी नहीं है।

क् सितंबर, ख्0क्ख् को हुई थी लांच (बॉक्स)

आम लोगों को झारखंड की कला, संस्कृति व पुरातत्व के बारे में एक क्लिक पर जानकारी देने के उद्देश्य से एक सितंबर, ख्0क्ख् को इस वेबसाइट की लांचिंग बड़े जोर-शोर से की गई थी। लांचिंग विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह ने की थी। स्पेशल गेस्ट डायरेक्टर संत कुमार वर्मा व डिप्टी सेक्रेटरी अलोइस लकड़ा मौजूद थे। लेकिन, लांचिंग के तीन साल 7 महीने बाद ही वेबसाइट बंद हो गई।

स्कॉलर्स व टूरिस्ट परेशान

इस वेबसाइट पर आपको स्टेट म्यूजियम से संबंधित सभी जानकारी के साथ ही फोटोगैलरी भी उपलब्ध है। इसमें अबाउट म्यूजिमय, इथनोलॉजिकल गैलरी, स्कल्पचर गैलरी पॉटरी, पेंटिंग, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम व एडमिशन के वेब पेज भी बने हुए थे। स्टेट म्यूजियम की वेबसाइट के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए म्यूजियम के संग्रहालयाध्यक्ष डॉ। शरफउद्दीन ने बताया कि यह वेबसाइट स्टूडेंट व रिसर्च करने वालों के साथ ही टूरिस्टों के लिए भी काफी उपयोग साबित होगी। लेकिन, अब रिसर्च स्टूडेंट्स या टूरिस्ट को वेबसाइट के माध्यम से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं, अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।

वर्जन

मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मार्च को लेकर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया होगा। इसे ठीक करवाते हैं।

डॉ शरफउद्दीन, अध्यक्ष, स्टेट म्यूजियम, होटवार