-गोलमुरी सर्कस मैदान दुर्गापूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: गोलमुरी सर्कस मैदान दुर्गापूजा कमेटी के पंडाल निर्माण का कार्य रविवार शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए भूमि पूजन के पश्चात प्रारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, कांग्रेस महासचिव रजनीश सिंह, समाजसेवी शिवशंकर सिंह तथा भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी ने बतौर अतिथि भूमि पूजन अनुष्ठान में शामिल हुए। यह कमेटी 1926 से सामूहिक रूप से दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है। यह जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया इस वर्ष काल्पनिक पंडाल का निर्माण होगा। इसमें प्रतिवर्ष की भांति लगभग 25 किलो वजनी मां दुर्गा की थर्मोकोल से निर्मित प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल और प्रतिमा के निर्माण में इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी सामग्री का उपयोग न हो।

उद्घाटन पंचमी को

पंडाल का उद्घाटन पंचमी को होगा। पंडाल में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। मां दुर्गा की प्रतिमा इस वर्ष आकर्षण का केंद्र होगी। पंडाल के उद्घाटन के दिन पंचमी से ही ढाकियों की टीम विसर्जन जुलूस तक वादन कर मां दुर्गा की स्तुति करेगी। पंडाल में सप्तमी, अष्टमी व नवमी को श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। भूमि पूजन के मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज खत्री, छविराज, शंकरलाल अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अमिष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पंकज राय, मो। शाहजादा, उमा सिंह, अमित अग्रवाल, बिट्टू शर्मा समेत कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।