-सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहे जनप्रतिनिधि को भी नहीं पता 'सरदार' क्यों कहते हैं

>BAREILLY :

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश को 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का तोहफा मिला है, जो हमारे लिए एक गर्व की बात है। गौरव के इस पल पर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने बरेली के जनप्रतिनिधियों से वल्लभ भाई पटेल के बारे में कुछ सवाल पूछे तो उन्होंने बड़े अजीबो-गरीब जवाब दिए। पढि़ए रिपोर्ट

प्रश्न:-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल को ही क्यों चुना गया और उन्हें सरदार क्यों कहते हैं।

वीरपाल सिंह यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

किसने चुना है, किसने चुना। हम सभी ने नहीं चुना जो लोग मानते है उन लोगों ने चुना है। सरदार उनका खिताब होगा मुझे इस बात की जानकारी नहीं है।

शुभलेश यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष

अब यह तो बीजेपी के लोग ही बता सकते हैं और वह गुजरात से हैं और प्रधानमंत्री जी भी गुजरात से हैं, जनरल ही मैं बता रहा हूं। पटेलों को गुजरात में साधने की कोशिश रही होगी। महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाध्ि1ा दी थी।

असलम चौधरी, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस

देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया था। आज फर्जी अनुयायी बनकर वोट हासिल करने के लिए स्टैच्यू लगा रहे हैं। सरदार उनके नाम के पीछे लगा हुआ था। वैसे थे नहीं। सर नेम था।

मेयर डॉ। उमेश गौतम

वह एकता के प्रतीक है एकता के लिए जाने गए। विश्व में सबसे ऊंचा नाम है उनका। सरदार के सवाल पर बोले, आप तो बच्चों वाली बातें पूछने लगे।

====

डॉ। अरुण कुमार, शहर विधायक बीजेपी

जब हिन्दुस्तान आजाद हुआ था तो करीब 548 रियासतें थीं। उन सब रियासतों को उन्होंने यूनाइट कर दिया। उन्होंने देश की यूनिटी के लिए काम किया। इसीलिए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी चुना गया। सरदार का खिताब बहादुरी और कार्यों की वजह से मिला है।

====

उमेश कठेरिया, महानगर अध्यक्ष बीजेपी

क्योंकि सरदार वल्लभ भाई ने डेढ़ सौ से अधिक सॉरी-सॉरी50 से अधिक रियासतों को एक कर दिया, इसलिए उन्हें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए चुना गया। वल्लभ भाई पटेल ने देश को अखंड बनाने में नेतृत्व किया था इसीलिए उन्हें सरदार कहते हैं।

============

रविन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष बीजेपी

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 535 रियासतों को एक किया। सरदार तो वह होता है जो नेतृत्व करें।

===========

यह है स्टैच्यू आॅफ यूनिटी

देश जब स्वतंत्र हुआ उस समय अलग-अलग करीब 535 रियासतों में बंटा हुआ था। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सभी रियासतों को एक कर देश बनाया। इसीलिए उन्हें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से जानते हैं।

इसलिए मिली सरदार की उपाधि

एक बार महिलाओं ने बारदोली में आंदोलन किया था, जिसका नेतृत्व वल्लभ भाई पटेल ने किया था। जिसके चलते महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी थी।