BAREILLY: एसटीएफ बरेली ने दस हजार के इनामी बदमाश मोअजिद उर्फ मोजिम को रामपुर से गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से जहानाबाद पीलीभीत का रहने वाला था और वह रामपुर के विलासपुर के बिसारकनगर में रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि उन्होंने 8 सितंबर ख्0क्क् में अपने साथियों के साथ पीएसी के जवान विभूति शरण के बेटे प्रमोद की लूट के लिए हत्या कर दी थी। उसके तीन साथी फईम, फरमान और मुईम पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वह बावरिया गिरोह का सदस्य है। एसटीएफ की गिरफ्तारी के दौरान उसने फायरिंग भी की। एसटीएफ ने उसके पास से फ्क्भ् बोर का तमंचा और ख् जिंदा कारतूस और क् खोखा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

चार साल से चक्कर लगा रही महिला

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ: पति की मौत के बाद फंड का रुपया लेने के लिए रानी शर्मा पराग फैक्ट्री और प्रशासन के चार साल से चक्कर लगा रही हैं। सैटरडे को भी उन्होंने मामले की शिकायत डीएम गौरव दयाल से की। डीएम ने पराग फैक्ट्री के अधिकारियों को तुंरत कार्रवाई का आदेश दिया। रानी शर्मा ने बताया कि उनके पति बागेश्वर दयाल की चार साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि उन्हें एक क्फ्000 का एक चेक दिया गयाए लेकिन इसके बदले उनके पति के अकांउट से क्ब्भ्म्0 रुपये भी काट लिए गए। यही नहीं रकम न मिलने से उनका छोटा बेटा तीन महीने से स्कूल भी नहीं जा पा रहा है।