- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया मामले को शांत

- पीडि़त पक्ष का कराया गया जिला अस्पताल में मेडिकल

- जिला पंचायत सदस्य ने विरोधी पक्ष के घर पर किया हमला

- दोनों पक्ष से हुई फायरिंग में एक घायल, पथराव, तोड़फोड़

Meerut: खुशहाल नगर में रविवार दोपहर जमकर बवाल हुआ। मामूली विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने दर्जनों साथियों के साथ दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। फायरिंग व पथराव से भगदड़ मच गई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई। गुस्साएं लोगों ने हमलावर पक्ष की एक दुकान में तोड़फोड़ कर डाली। सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। पीडि़त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर कॉलोनी में आबिद रहता है। शानदार कॉलोनी निवासी अकरम पूर्व में आबिद के पड़ोस में रहता था। अकरम के भाई की खुशहाल नगर की नुक्कड़ पर परचून की दुकान है। अकरम गढ़ थाना क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य है। शनिवार रात आबिद व अकरम में बिलाल मस्जिद के मौलाना को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त तक लोगों ने मामला निपटा दिया। आरोप है कि रविवार दोपहर क्क् बजे अकरम क्भ्-ख्0 युवकों के साथ आबिद के घर पर पहुंच गया और फायरिंग शुरू कर दी। विरोध में आबिद पक्ष ने छत पर चढ़कर पथराव किया। दोनों ओर से करीब फ्0 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक गोली आबिद के भाई जाहिद को छूकर निकल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल जाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दुकान में कर दी तोड़फोड़

जिस तरह से हमलावरों ने खुलेआम फायरिंग कर डाली। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था। घटना से गुस्साएं आबिद पक्ष ने वसीम की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को भगा दिया। आबिद पक्ष की तहरीर पर अकरम व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह का कहना है कि अकरम व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।