- 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, कई जगह गिरे पेड़ और होर्डिग्स

- किसानों की फसल बर्बाद, अगले चौबीस घंटों में कभी भी आ सकती है आंधी

LUCKNOW: शुक्रवार की सुबह सवा चार बजे आई तेज आंधी में पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने लगभग हर इलाके में अपना असर दिखाया। कहीं पेड़ तो कहीं होर्डिग्स सड़कों पर गिरीं नजर आई। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई। आस-पास के जिलों में किसानों की फसलों पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ा। तेज हवा के कारण कई फसलें बर्बाद हो गई। लगभग आधे घंटे तक चली इन हवाओं ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया।

फिर आ सकती है आंधी

मौसम विभाग के अनुसार, फ्राइडे की सुबह जब लोग सो रहे थे, तभी धूल भरी तेज आंधी आई। खिड़की दरवाजों की आवाज से लोगों की आंख खुली। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी आंधी अभी शुक्रवार शाम से शनिवार देर रात तक में कभी भी दोबारा आ सकती है। साथ ही आंधी के साथ पानी बरसने की भी सम्भावना है।

सैकड़ों पेड़ जमींदोज

लगभग 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई तेज आंधी के कारण राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों पेड़ जमींदोज हो गए। धूल भरी आंधी के कारण लोगों के घरों में धूल भर गई। कुछ देर में ही कई इलाकों की बिजली भी कट गई। कुछ इलाकों में सुबह क्0 बजे तक तो कहीं दोपहर बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

इन इलाकों की बिजली गुल

तेज हवाओं के कारण कहीं पेड़ गिरने से तो कहीं होर्डिग के कारण फ्फ् केवी के सब स्टेशन से सप्लाई ठप हो गई। काकोरी, ठाकुरगंज, इंदिरानगर, न्यू कैंट, वृंदावन, आलमबाग इलाकों में दोपहर बाद ही बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। वहीं वृंदावन और न्यू कैंट में एसजीपीआई के इलाके में फाल्ट होने पर तड़के सुबह गई बिजली दोपहर ख् बजे तक नहीं आई। तेलीबाग में रोड पर ही जबकि ठाकुरगंज व काकोरी इलाकों में देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी। आलमबाग के गुरूनानक नगर में भी शाम तक बिजली चालू नहीं हो पाई थी। कुछ ऐसा ही हाल चिनहट फ्फ् केवी ट्रांसमिशन का रहा। सुबह गई बिजली दोपहर बाद ही इंदिरा नगर सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू हो पाई।

पेड़ और होर्डिग ने काटी बिजली

बिजली काटने का सबसे बड़ा कारण पेड़ गिरना रहा। उसके बाद होर्डिग ने भी कई इलाकों में बिजली काट दी। लखनऊ गोल्फ क्लब के पास लगी बड़ी होर्डिग ट्रांसफार्मर पर आ गिरी। जिसके कारण इलाके की बिजली गुल हो गई। दोपहर तक इसे हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी रहा था। तेलीबाग में भी हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित हो गई और रोड भी घंटों तक ब्लाक रहा। तड़के सुबह से ही बिजली गुल होने के कारण बहुत से इलाकों में बिजली ही नहीं आई। इंदिरा नगर, कृष्णानगर, ठाकुरगंज और वृंदावन इलाकों में सुबह पानी नहीं आया। पानी न आने के कारण लोग परेशान रहे।

दर्जनों खम्भे गिरे

लेसा के चीफ इंजीनियर एसके वर्मा के अनुसार मलिहाबाद क्षेत्र में भ्0 खम्भे गिर गए, सेस-फ् में ब् और फतेहगंज में ख्भ् पोल नीचे आ गए। क्क् केवी खदरा एवं पक्कापुल होर्डिग गिरने से ब्रेकडाउन में रहे। बिजली विभाग के अनुसार आलमबाग, चौक, ठाकुरगंज के ट्रांसमिशन क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके कारण खतरे से बचने के लिए बिजली आपूर्ति लेसा ने ठप कर दी गई। शाम तक मरम्मत का कार्य जारी था।

आम की फसल भी चौपट

आंधी का आम की फसल पर भी बहुत बुरा असर पड़ा। काफी मात्रा में आम की फसल काफी मात्रा में नीचे गिर गई। हालांकि आम का साइज छोटा ही था। नहीं तो नुकसान कहीं ज्यादा होता। फिर किसानों के मुताबिक ख्भ् परसेंट तक फल आंधी के कारण नीचे गिर गए। कुछ ऐसा ही हाल गेंहू का भी रहा। इस समय गेंहू की मड़ाई जोरों पर है। किसानों की खेतों में फसल कटी लगी है। तेज आंधी के कारण गेंहूं की फसल उड़ गई।

दो दिन बारिश की सम्भावना

मौसम विभाग के अनुसार शैटरडे व संडे को राजधानी व आस पास के एरियाज में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव के क्षेत्र बनने के कारण आंधी आई। शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश की भी सम्भावना है।