- पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए जवान

- अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

ALLAHABAD:

पुलिस स्मृति दिवस समारोह बुधवार को धूमनगंज स्थित चतुर्थ वाहिनी पीएसी मुख्यालय में आयोजित किया गया। जहां निर्भिकता एवं निडरता के साथ ड्यूटी करते हुए अपनी जान देने वाले एवं देश व समाज के दुश्मनों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद जवानों की पत्‍ि‌नयों को सम्मानित किया गया।

पुलिस जवानों के शान व स्मृति में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक एसके माथुर पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, डीके ठाकुर पुलिस महानिरीक्षक, एलवी एंटोनी देव कुमार पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, बृजभूषण पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद जोन, भगवान स्वरूप पुलिस उप महानिरीक्षक, कृष्ण मोहन पुलिस उप महानिरीक्षक मुख्यालय, केएस इमैनुएल एसएसपी इलाहाबाद, श्रीपति मिश्र पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जुगुल किशोर, एसपी मुख्यालय, दीप कुमार पंत सहायक सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज, दलनायक राजेंद्र सिंह यादव शामिल हुए।

इन्हें किया गया सम्मानित

अधिकारियों ने शहीदों की पत्‍ि‌नयों को पांच पांच हजार रुपया नगद एवं शाल से सम्मानित किया गया।

1. फूलरा देवी - पत्नी आरक्षी नागरिक पुलिस स्वर्गीय शिव प्रसाद

2. रंजना यादव पत्नी आरक्षी स्वर्गीय अरुण कुमार यादव

3.गिरजा पांडेय- पत्नी आरक्षी स्वर्गीय योगेंद्र नाथ पांडेय

4. सुशीला देवी- पत्नी आरक्षी स्वर्गीय राम अभिलाष

5- संगीता त्रिपाठी- पत्नी आरक्षी स्वर्गीय विकास त्रिपाठी