लोगों के होश उड़ गए

हाल ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शंकरनगर चौराहे के पास एक सांप पकड़ा गया है। यह सांप दूसरे सांपो से काफी अलग है। इस सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। आखिर यह सांप फुफकारता नहीं बल्कि बोलता है। यह एक नहीं कई अलग-अलग आवाजें निकालता है। कई बार तो उसकी आवाज बिल्कुल म्यूजिक यंत्र पियानो जैसी लगती है। इसका रंग बिल्कुल काला है। इस समय इस सांप को वन विभाग की टीम ने अपने अंडर में ले लिया है।

सांप है या पियानो,निकालता है तरह-तरह की आवाजें

पकड़ने की हिम्मत नहीं

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यहां पर झाड़ियों से पिछले कई दिनों से बड़ी अजीबोगरीब आवाजें आ रही थी। यह आवाजें बदल-बदल कर आती थी। ऐसे में लोगों ने झाड़ियों में इसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान वहां का सीन देखकर लोगों के होश उड़ गए है। झाड़ियों में सांप बैठा था और ये आवाजे वही निकाल रहा था। लोगों को कुछ देर तक यकीन ही नहीं हो रहा था। लोगों को पहले तो उसे पकड़ने की हिम्मत ही नहीं हो रही थी।

सांप है या पियानो,निकालता है तरह-तरह की आवाजें

वन विभाग की टीम ले गई

हालांकि बाद में जब उसे पकड़ा गया तब यह साफ हो गया कि ये सांप ही अजीबोगरीब आवाजें निकाल रहा है। वहीं इस सांप को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे वन विहार केन्द्र भेज दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसा सांप पहली बार देखा गा गया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk