- देहरादून को 5 ट्रैक में बांटकर हो रहा काम

- एचएसआई इंडिया ने शहर में शुरू की आवारा कुत्तों की गणना

DEHRADUN नगर निगम की पहल पर एचएसआई इंडिया ने शहर के आवारा कुत्तों की गणना शुरू कर दी है। सर्वे को एजेंसी ने शहर को भ् ट्रैक में बांटा है। अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर ही दून में आवारा कुत्तों का सही आंकड़ा सार्वजनिक कर दिया जाएगा। जिसके बाद नवंबर से आवारा कुत्तों की नसबंदी शुरू कर दी जाएगी।

ब् लोगों की टीम कर रही सर्वे

एचएसआई इंडिया ने राजधानी में आवारा कुत्तों के सर्वे का काम शुरू कर दिया है। राजधानी के भ् ट्रैक पर काम शुरू करते हुए ब् लोगों की टीम सर्वे कर रही है। टीम सुबह भ् बजे से फील्ड में सर्वे का काम कर रही है। जिसका डाटा तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर आवारा कुत्तों की सही जानकारी नगर निगम को मिल जाएगी। जिससे नसबंदी करने में आसानी होगी। अभी तक के आंकड़े के अनुसार दून में तकरीबन ख्ख् हजार आवारा कुत्ते हैं। जिनको इस अभियान में शामिल किया जाना है। भले ही अब जो सर्वे किया जाएगा। उसके आंकड़ों के हिसाब से ही काम होगा। आवारा कुत्तों की इतनी ज्यादा संख्या होने की वजह से नसबंदी अभियान के लिए एक्सपर्ट ऐजेंसी को ठेका सौंपा गया है। जिसमें भ् डॉक्टरों की टीम भी शामिल रहेगी।