-शिक्षक आज कार्य बहिष्कार कर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में करेंगे प्रदर्शन

BAREILLY :

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी शिक्षक, अधिकारियों ने सदर तहसील परिसर में दूसरे दिन थर्सडे को धरना दिया। धरने में राज्य कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के अलावा केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता मंच के तहसील अध्यक्ष नरायण दास मिश्रा एवं संचालन राजस्व संग्रह अमीन संघ के मंडल अध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने की। चेयरमैन जिला संघर्ष समिति एवं नगर खंड शिक्षाधिकारी देवेश राय ने पुरानी पेंशन बहाली को भविष्य संवारने की लड़ाइर्1 बताया।

सरकार की दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं

डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रदेश महासचिव इंजीनियर जीएन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर नेताओं को तीन-तीन पेंशन और कर्मचारियों एवं शिक्षकों को पेंशन नहीं सरकार की यह दोहरी नीति अब नहीं चलेगी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ। अचल अहेरी ने बताया कि 31 अगस्त को तहसील मुख्यालयो पर धरना नहीं होगा। सभी कर्मचारी एवं शिक्षक साथी कार्य बहिष्कार कर ऐतिहासिक धरने के लिए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क चौकी चौराहा पर एकत्र होंगे। धरने पर जिला संयोजक सुनील कुमार जैन, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ। विनोद कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजीव चौहान, राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलामंत्री नरेन्द्र गंगवार, तहसील संयोजक सूर्यप्रकाश, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र यादव आरएफसी संघ से सत्यवीर, आईटीआई संघ के बीएस अधिकारी, टीईटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।