prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक छात्रा से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी प्रतियोगी छात्र को गिरफ्तार कर कैंट पुलिस ने जेल भेज दिया। छात्रा के पिता ने कैंट थाने में अभिषेक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

धमकी देकर करता था रेप

अभिषेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करीब पांच साल पहले प्रयागराज आया था। उसने कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स के मकान में किराए पर कमरा लिया था। करीब 27 दिन पहले वह कमरा छोड़कर चला गया। आरोप है कि अभिषेक अश्लील फोटो और वीडियो छात्रा के पिता व रिश्तेदारों को भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। घरवालों को जानकारी हुई तो वह हैरान हो गए। छात्रा से परिजनों ने पूछताछ की तो पता चला कि अभिषेक असलहा दिखाकर धमकी देने के बाद छात्रा से दुष्कर्म करता था। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आइटी एक्ट की धारा में मुकदमा लिखा था। शनिवार को कैंट पुलिस ने छापामारी कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया।