- डीएवी में पढ़ने वाले छात्र की बल्लीवाला फ्लाईओवर से गिरकर मौत

-नेहरू कॉलोनी इलाके से पुलिस को मिला अज्ञात शव

DEHRADUN:

बल्लीवाला फ्लाईओवर से गिरकर एक स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र शक्ति बिहार का रहने वाला था और शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

नशा और ओवरस्पीड ने ली जान

बसंत बिहार थाने से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात एक युवक राजीव कुमार निवासी शक्ति विहार पटेल नगर देहरादून बल्लीवाला फ्लाईओवर से नीचे से गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि मृतक स्कूटी से तेज गति से फ्लाईओवर पर चल रहा था। जिस वजह से मोड़ पर टकराकर नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि युवक शराब के नशे में था। जिसे पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक के परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी।

नशे की ओवरडोज ने ली जान

दून पुलिस को नेहरू कॉलोनी इलाके से सोमवार की रात करीब क्0.फ्0 बजे सुमन नगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सामने सुनसान पड़े हुए खंडहरनुमा भवन कि एक कमरे में एक अज्ञात शव बरामद हुआ। पुलिस को खंडहरनुमा भवन के इस कमरे में शव के आसपास सिल्वर फॉयल बिखरे पड़े मिले। पुलिस का दावा है कि मृतक स्मैक लेने का आदी रहा होगा। जिससे नशे की ओवरडोज से मृत्यु हुई हो। बताया गया कि मृतक की उम्र ख्भ् वर्ष के लगभग है। साथ ही उसकी पहचान भी जारी की गई है। पुलिस ने मृतक का शव दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।