- पढ़ाई के साथ बनाई करंट वाली शर्ट, दस फीट तक करंट का झटका

- शुरू से ही रहा है क्रिएटिव माइंड, साइकिल से किया था मोबाइल चार्ज

Meerut: मोदीपुरम स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट विवेक ने कुछ नया करने की चाह में करंट वाली शर्ट तैयार की। शुरू से ही वह कुछ नया करना चाहता था। क्ख्वीं क्लास में उसने साइकिल के पहिए से मोबाइल चार्ज करने वाला उपकरण तैयार किया था। यही नहीं उसने खुद की उपस्थिति दर्शाने वाला सेंसर सिस्टम भी बनाया, जिसका लिंक एक मूर्ति के साथ किया था। जब भी वह क्लास में जाता था तो मूर्ति में लगी लाइट जल जाती थी।

शर्ट का आविष्कार

मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला विवेक उर्फ मोनू मेरठ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आया है। इलेक्ट्रिक एंड कम्यूनिकेशन ब्रांच से इंजीनियरिंग कर रहा है। आप काफी समय से करंट वाला पेन, करंट वाली किताब और करंट वाले कई आइटम देखते आए हैं। जो एक छोटे से ट्रांसफार्मर व बैटरी का इस्तेमाल करके बनाए जाते हैं। वहीं इस सिस्टम को विवेक ने एक नया रूप दिया। इसने एक शर्ट तैयार की और उसको करंट दिया। जिसको छूने से एक तगड़ा झटका लगता है। ख्भ्0 वाट तक का झटका इंसान को लगता है। इसके साथ ही इसने एक नया कारनामा किया कि अब इस शर्ट के आसपास करीब दस फीट दूर तक खड़े किसी व्यक्ति को झटका दिया जा सकता है। साथ ही इस सिस्टम से मोबाइल की बैटरी भी रिचार्ज की जा सकती है।

इलेक्ट्रिक गन से करंट

विवेक ने इस करंट वाली शर्ट के साथ एक करंट वाली गन भी बनाई। जिसमें पानी भरा जाता है और यह पानी जहां जिसके ऊपर गिरेगा उसको तगड़ा करंट लगेगा। इस काम में विवेक की डीन और टीचर निधि ने सहायता की। विवेक का कहना है कि वह अब लेजर लाइट के जरिए करंट तैयार करने का काम कर रहा है। जिसको जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके क्रिएटिव माइंड को लेकर टीचर्स और डीन विवेक से काफी खुश हैं। इसको आगे नए रिसर्च करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

हमने इसके एक्सपेरीमेंट देखे हैं। काफी सही हैं, यह सुरक्षा के हिसाब से काफी फायदेमंद हो सकता है। लड़की अगर पहनकर चलती हैं तो कोई उसको छेड़ने से डरेगा। इसमें अभी कुछ कमियां हैं जिनको सही किया जाए तो यह काफी हेल्पफुल साबित होगा।

- डॉ। निधि, डीन बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज