1 मार्च से सीबीएसई बोर्ड एग्जाम

सीबीएसई एग्जाम की बात करें तो पहली मार्च से सीबीएसई के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम की शुरुआत होनी है। हाईस्कूल की बात करें तो एक मार्च को स्टार्ट होने वाले हाईस्कूल एग्जाम में पहला पेपर लैंग्वेज का है, जबकि 3 मार्च को मैथ्स का पेपर शेड्यूल्ड है। वहीं 1 मार्च को इंटरमीडिएट का इंग्लिश का पेपर होना है। ऐसे में सभी स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम को लेकर अपनी तैयारी फुल स्पीड में स्टार्ट कर दी हैं। हाईस्कूल का 19 मार्च तक जबकि इंटरमीडिएट का पेपर 17 अप्रैल तक चलेगा।

प्रैक्टिकल का दौर हो चुका है स्टार्ट

बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 1 मार्च से होनी है, लेकिन इसके लिए प्रैक्टिल का दौर अभी से स्टार्ट हो चुका है। कई स्कूल और कॉलेज में इंटरमीडिएट कैमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी के साथ कॉमर्स के प्रैक्टिकल कंडक्ट कराए जा चुके हैं जबकि कुछ सब्जेक्ट्स के प्रैक्टिकल अभी भी होने बाकी है। आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल दीपिका अरोड़ा ने बताया कि स्कूल के इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स का फिजिक्स प्रैक्टिकल 10-11 फरवरी को कंडक्ट कराया जाएगा। वहीं डिवाइन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मीना अधमी ने बताया कि स्कूल के कैमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रैक्टिकल कंडक्ट हो चुके हैं। 4 और 5 फरवरी को कंप्यूटर साइंस और फिजिक्स का प्रैक्टिकल एग्जाम कंडक्ट किया जाना है।

कंडक्ट हो चुके हैं प्री बोर्ड एग्जाम

सिटी के लगभग सभी कॉलेजेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम की प्रिपरेशन को और बेहतर करने के लिए प्री बोर्ड एग्जाम कंडक्ट कराया जा चुका है। इसके साथ ही कई कॉलेजेज ने प्रिपरेशन लीव भी दे दी है, तो कुछ में अभी तैयारी की जा रही है। प्रिंसिपल दीपिका अरोड़ा ने बताया कि उनके स्कूल में पहला और दूसरा प्रीबोर्ड एग्जाम कंडक्ट कराया जा चुका है। मगर अभी भी जिन स्टूडेंट्स को कुछ प्रॉब्लम है, उनके लिए स्पेशल क्लासेज भी चलाए जा रहे हैं। साथ ही उनका थर्ड प्रीबोर्ड एग्जाम भी कंडक्ट कराया जाएगा।

बोर्ड की प्रिपरेशन के लिए लीव हो चुकी है, लेकिन जो बच्चे थोड़ा वीक हैं, उनके लिए क्लासेज कंडक्ट की जा रही हैं। इसके बाद उनके लिए एक प्रीबोर्ड एग्जाम और कराया जाएगा, जिससे उनका प्रिपरेशन और बेहतर हो सके।

- दीपिका अरोड़ा, प्रिंसिपल, आर्मी पब्लिक स्कूल

कैमिस्ट्री, बायोलॉजी के प्रैक्टिकल हो चुके हैं, वहीं कंप्यूटर साइंस और फिजिक्स का प्रैक्टिकल अभी बाकी है, जो 4 और 5 फरवरी को कंडक्ट कराया जाएगा।

- मीना अधमी, प्रिंसिपल, डिवाइन पब्लिक स्कूल