- आई नेक्स्ट की तरफ से आयोजित पेपर बैग मेकिंग एक्टिविटी में स्टूडेंट्स दिखाएंगे हुनर

- बच्चों को एनवायर्नमेंट फ्रेंडली बनाने के लिए एक्सप‌र्ट्स देंगे टिप्स

GORAKHPUR : सिटी के पांच स्कूलों के बच्चे आई नेक्स्ट के साथ मिलकर 'पेपरगिरी' कर गोरखपुराइट्स को अवेयर करेंगे। अर्थ डे के मौके पर ऑर्गनाइज होने वाली इस एक्टिविटी में प्लास्टिक से हो रहे नुकसान और इससे बचने की जानकारी दी जाएगी। वहीं पेड़ की कटान को रोकने के लिए घर में पड़े वेस्ट न्यूजपेपर का सही इस्तेमाल कर इससे पेपर बैग बनाने का तरीका भी बताया जाएगा।

ग्रुप वाइज कर सकेंगे पार्टिसपेट

आईनेक्स्ट की तरफ से आयोजित पेपरगिरी इवेंट में क्लास 3 से 8 तक के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इस दौरान उन्हें पेपर बैग का यूज कर प्लास्टिक बैग को छोड़ने के लिए मोटीवेट किया जाएगा। पहले ग्रुप में थर्ड टू फिफ्थ स्टैंडर्ड के बच्चे हिस्सा लेंगे, जबकि दूसरे ग्रुप में क्लास सिक्स से एर्थ स्टैंडर्ड तक के बच्चे पार्टिसपेट कर सकेंगे।

बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

पेपरगिरी एक्टिविटी में आपकी मदद करने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर्स आपकी पूरी मदद करेंगे। जबकि पेपर से कैरी बनाने के प्रोसेज बताए जाएंगे। जो जितना बेहतर कैरी बैग बनाएगा। उसे प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा। हर एक ग्रुप से एक-एक बेस्ट परफॉर्मर को सेलेक्ट किया जाएगा। फ‌र्स्ट, सेकेंड और थर्ड आने वाले पार्टिसिपेंट्स को इनाम मिलेगा।

इन स्कूल में होगी एक्टिविटी

- डिवाइन पब्लिक स्कूल, मोहनापुर

- सेंट मैरी स्कूल, पादरी बाजार

- कार्मल ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस

- आरपीएम एकेडमी, सिविल लाइंस

- एवरग्रीन व‌र्ल्ड स्कूल, विजय चौक