-छेड़खानी पर थाना घेर ग्रामीणों ने काटा बवाल, एक आर्मी का जवान गिरफ्तार

-छात्रा को बाइक पर जबरदस्ती बैठाने के दौरान छात्रा का हाथ तोड़ा

PATNA/ BIHARSHARIFF: को¨चग जा रही क्ख्वीं की छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे आर्मी के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार खोजागाछी की तीन लड़कियां को¨चग करने सिलाव आ रही थी। इसी बीच खोजागाछी और मितवां गांव के बीच सुनसान जगह देख आर्मी के जवान छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। दो जवान सोनू कुमार और मुन्ना कुमार दोनों मितवां गांव के रहने वाले बताए गए हैं। दोनों जवानों ने तीनों छात्राओं को जबरन रोका और बाइक पर जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया। छात्राएं विरोध कर शोर मचाने लगीं। जवानों ने छात्राओं के साथ मारपीट कर एक छात्रा का हाथ तोड़ दिया। इधर छात्राओं की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। लोगों ने एक जवान को पकड़ लिया। दूसरा जवान बाइक समेत भागने में सफल रहा।

पीडि़त छात्राओं का बयान दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आरोपी जवान को कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर सिलाव थाने का घेराव किया। पुलिस के आश्वासन पर जाम हटाया गया। पुलिस द्वारा पीडित छात्राओं को पीएचसी सिलाव में इलाज करा पीडि़त छात्राओं का बयान दर्ज किया। इसके बाद छात्राओं को उसके परिजनों को सौंप दिया। गिरफ्तार जवान को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार जवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। थाने में दोनों जवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।