- कैंडीडेट्स की संख्या अधिक, लैपटॉप कुल 544 मौजूद

- कैसे चुने जाएंगे लैपटॉप के लायक कैंडीडेट्स

Meerut: सरकार ने स्टूडेंट्स को लैपटॉप का लालच दिया। इस बार स्टूडेंट्स इतने पास हो गए कि लैपटॉप की योजना ही सरकार को बंद करनी पड़ गई। इसके साथ ही सरकार ने कन्या विद्या धन को भी बंद कर दिया। इसके बाद अब सरकार बचे हुए लैपटॉप बांटने का निर्णय लिया है। जो कमरों में रखे खराब हो रहे हैं। इससे अच्छा स्टूडेंट्स को मिल जाएं और सरकार को वाहवाही, लेकिन सबसे बड़ा सवाल इन बचे हुए लैपटॉप को कैंडीडेट्स की इतनी बड़ी संख्या में कैसे बांटा जाएगा।

इस बार संख्या अधिक है

यूपी सरकार ने ख्0क्ख् में इंटर पास स्टूडेंट्स को लैपटॉप और हाईस्कूल पास को टेबलेट बांटने की योजना शुरू की थी। स्टूडेंट्स को लैपटॉप तो बांट दिए गए, लेकिन आजतक टेबलेट का कुछ अतापता नहीं लगा। लैपटॉप बांटने के बाद सरकार मानों हांफ गई। सभी जिलों में लैपटॉप बांटे गए। लैपटॉप बांटने के बाद भी काफी संख्या में कैंडीडेट्स रह गए थे। साथ ही हर जिले में लैपटॉप भी बच गए। जिनके वितरण के लिए शासन से निर्देश का इंतजार था।

यह था सीन

मेरठ जिले में ख्क्9भ्7 कैंडीडेट्स को लैपटॉप दिए जाने थे। जिनमें से ख्क्ब्क्फ् कैंडीडेट्स को लैपटॉप बांट दिए गए। करीब भ्ब्ब् लैपटॉप बंटने से रह गए। इसके साथ ही ख्0क्ब् में यह लैपटॉप वितरण योजना बंद कर दी गई। सूबे में इस बार लाखों स्टूडेंट्स पास हुए। वो भी अच्छी मेरिट के साथ। यही सबसे बड़ा कारण इस योजना को बंद करने का भी रहा। अब योजना बंद होने के बाद बचे हुए लैपटॉप कैंडीडेट्स को बंटने हैं। इसके लिए योग्य कैंडीडेट्स की तलाश की जाएगी।

कौन होगा दावेदार

मेरठ जिले में बचे भ्ब्ब् लैपटॉप बंटने हैं। जिनके वितरण के लिए हाल में शासन ने सभी जिलों के ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ मीटिंग की थी। जिसमें बचे हुए लैपटॉप बांटने को लेकर निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही अब बचे हुए लैपटॉप बांटने के लिए ख्0क्फ्-क्ब् में पास स्टूडेंट्स से आवेदन मांगे जाएंगे। जो इसके योग्य होगा उसको ये भ्ब्ब् लैपटॉप बांट दिए जाएंगे।

टॉपर्स को मिलेंगे

ये बचे हुए लैपटॉप इस साल टॉपर को दिए जाएंगे। जिनकी लिस्ट तैयार होगी और फिर उनको कॉल किया जाएगा। जब से स्टूडेंट्स को बचे हुए लैपटॉप बंटने की खबर लगी है वो डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काटने लगे हैं।

लखनऊ में ख्ख् अगस्त को मेधावी छात्रों को लैपटॉप मुख्यमंत्री जी के द्वारा बांटे जाएंगे। इसके लिए पूरे यूपी से तीन मेधावियों को चुना जाएगा। इसके साथ ही बचे हुए लैपटॉप बांटने के लिए जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों में बचे हुए लैपटॉप भी अगस्त में ही बांट दिए जाएंगे।

- महेंद्र देव, ज्वाइंट डायरेक्टर यूपी बोर्ड