-फजलगंज स्थित सबस्टेशन में छत गिरने से 8 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

-फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया हुआ प्रभावित, 50 लाख कीमत का ट्रांसफार्मर हुआ स्वाहा

kanpur@inext.co.in

KANPUR : फजलगंज स्थित सबस्टेशन की छत गिरने से भीषण आग लग गई। जिससे सबस्टेशन में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सुबह आठ बजे लगी आग को बुझाने के लिए कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने से करीब भ्0 लाख कीमत का पावर ट्रांसफार्मर स्वाहा हो गया। इससे फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया प्रभावित हुआ है। इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली सप्लाई के लिए यहां पांच पावर ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। जिसमें से एक पावर ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

दो दिन लगेंगे बदलने में

आग से स्वाहा हुए पावर ट्रांसफार्मर को बदलने में दो दिन का वक्त लगेगा। केस्को कर्मियों द्वारा शाम तक छत ढहने वाले हिस्से को साफ किया जा सका और देर शाम ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य शुरू करने की तैयारी चलती रही। फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में कई पावर ट्रांसफार्मर लगे होने की वजह से प्रभावित एरिया को रुक-रुककर सप्लाई दी जाती रही, लेकिन सूत्रों की मानें तो इंडस्ट्रीज का कार्य लाइट न होने की वजह से आंशिक तौर पर प्रभावित रहा। फिलहाल केस्को सूत्रों के मुताबिक पावर ट्रांसफार्मर बदलने में दो दिन का वक्त लग सकता है।