-संगम पहुंच कर किया स्नान फिर खा लिया प्वाइजन

-दो मासूम बच्चों को छोड़ गया पीछे, सभी हैरान

ALLAHABAD: मौत को गले लगाने से पहले उसने एक बार भी यह नहीं सोचा कि उसके नहीं रहने पर दो मासूमों का क्या होगा। मध्य प्रदेश से आए एक होटल मालिक ने संगम नगरी में प्वाइजन खा लिया। उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां ट्रीटमेंट के दौरान उसकी सांसें थम गई। पुलिस ने उसकी बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एमपी में है होटल

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मुकेश गुप्ता(फ्भ्) मध्य प्रदेश के नर्सिगपुर एरिया में रहते थे। उनके भाई वीरेन्द्र ने मीडिया को बताया कि उनकी वाइफ का नाम पुष्पा है और उनके दो बच्चे हैं। बुधवार को वह संगम नगरी पहुंचे थे और रहस्यमय परिस्थिति में अचेत मिले। पुलिस का दावा है कि उन्होंने प्वाइजन खाया था। पुलिस ने उन्हें स्वरूपरानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां ट्रीटमेंट के दौरान उनकी सांसें थम गई। हालांकि उन्होंने क्यों सुसाइड किया इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है।

अब कैसे होगी बेटी की शादी

शहर से दूर कौंधियारा एरिया में थर्सडे को हजारी लाल बिंद(भ्0) ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से सभी दंग रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। सूत्रों की मानें तो क्क् मई को उसकी बेटी की शादी तय है। शादी के लिए वह बहुत परेशान था। उसे रुपए की जरूरत थी। रुपए नहीं मिलने पर उसने अपना एक खेत म्भ्000 रुपए में गिरवी रखी थी। लेकिन, उसके बाद भी शादी के खर्च का इंतजाम नहीं हो सका था। बुधवार को वह शादी के सामान की खरीदारी करने बाजार गया था। रात में वह घर नहीं लौटा बल्कि अपने मित्र फौजदार यादव के यहां रुक गया। इस दौरान उसने रात में यहीं फांसी लगाकर जान दे दी।