-दहेज हत्या का आरोपी युवक फांसी पर लटका मिला

-युवक के भाई ने लगाया जेल में हत्या का आरोप

ALLAHABAD: सेंट्रल जेल नैनी में मंडे मार्निग उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक बंदी बाथरूम में फांसी पर लटका है। यह जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन के होश उड़ गए। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उसे उतरवाया और हॉस्पिटल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही फांसी और मर्डर के बीच फंस गया पेंच और शुरू हो गईं तरह-तरह की चर्चाएं। जेल प्रशासन ने सफाई दी कि उसकी कोर्ट ने जमानत कैंसिल कर दी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर के पैनल ने भी सुसाइड पर मुहर लगा दी।

लव मैरिज में दहेज हत्या

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक जीतेन्द्र सोरांव एरिया का रहने वाला था। कुछ साल पहले उसने जारी की रहने वाली सीमा के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह सीमा लेकर नवाबगंज एरिया में शिफ्ट में हो गया। शादी के बाद उसकी जिन्दगी में एक बिटिया का आगमन हुआ। इसका नाम उन्होंने श्रेया रखा। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। क्भ् जुलाई ख्0क्फ् को सीमा अपने बच्ची श्रेया के साथ संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गई। उस वक्त श्रेया की उम्र करीब छह साल थी। हादसे के बाद सीमा के मायकेवालों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। इस पर नवाबगंज पुलिस ने जीतेन्द्र को जेल भेज दिया।

कोर्ट से नहीं हुई जमानत

जेल अधीक्षक ने बताया कि लास्ट वीक जीतेन्द्र की जमानत पर सुनवाई होनी थी। कोर्ट को बेल देने का पर्याप्त आधार नहीं मिला तो उसने अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद से जीतेन्द्र का मिजाज बदल गया। मंडे मार्निग बंदियों की गिनती हुई। इसके बाद वे नित्यक्रिया के लिए बैरक से निकले। सुबह करीब आठ बजे बैरक नंबर ख् के बाथरूम में जीतेन्द्र ने गमछे से पानी की पाइप के सहारे फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिली तो जेल में हड़कंप मच गया। जेल पुलिस ने उसे हॉस्पिटल ले गई लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पोस्टर्माटम के लिए तीन डॉक्टर का पैनल लगाया गया और पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। डॉक्टर की रिपोर्ट की मानें तो जीतेन्द्र की मौत फांसी पर लटकने से हुई। दूसरी ओर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जीतेन्द्र के भाई घनश्याम ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण ही जेल के अंदर उसके भाई की हत्या कर दी गई। वहां पर यह भी चर्चा रही कि जीतेन्द्र ने दूसरी शादी कर ली है। हालांकि पहली वाइफ के बारे में किसी ने मीडिया को नहीं बताया।