prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: सफर से पहले यात्रियों को रिलैक्स करने के लिए जंक्शन पर रविवार रात फ्लैश मॉब डांस का आयोजन किया गया। प्रयागराज एक्सप्रेस छूटने से पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर अचानक गाना बजने और बच्चों के डांस करने से एकाएक यात्री भी सरप्राइज हो गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते माहौल हल्का हो गया। बच्चों ने मेरा भारत महान सांग पर जबरदस्त डांस पेश किया। यह बच्चे रेलवे कर्मचारियों के थे। बता दें कि दिल्ली, मुंबई रेलवे स्टेशन के साथ एयरपोर्ट पर होने वाले इस फ्लैश मॉब डांस का आयोजन पहली बार प्रयागराज जंक्शन पर हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इससे यात्रियों का तनाव और समस्याएं थोड़ी देर के लिए दूर हो जाती हैं। इसमें डांसर्स के साथ चाहे तो पब्लिक भी एंज्वॉय कर सकती है। इससे उनको सफर से पहले एक नए अहसास का सामना होगा। उन्हें ऑल टाइम रिलैक्स रखेगा।