- करण के पिता की शिकायत पर तीन सुरक्षाकर्मी किए तैनात

- पहले भी फरार हो चुका है हत्यारोपी सुहैल

Meerut : करण कौशिक हत्याकांड का आरोपी सुहैल दूसरी बार संप्रेक्षण गृह से फरार हो गया। इस वजह से करण के पिता राकेश कौशिक सहमे हुए हैं। बुधवार को डीएम और एसएसपी से मिलकर उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी ने उन्हें तीन सुरक्षाकर्मी दे दिए हैं।

कर दी गई थी करण की हत्या

सुभाष नगर निवासी राकेश कौशिक के बेटे करण कौशिक की क्क् सितंबर ख्0क्फ् को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। शव कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। इस घटना को लेकर शहर में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। पूरे प्रकरण में सुहैल, सोनी उर्फ ताज मोहम्मद और सलमान लंगड़ा को नामजद किया गया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। सुहैल को संप्रेक्षण गृह (किशोर) भेजा गया था। मंगलवार दोपहर सुहैल फरार हो गया।

तीन सुरक्षाकर्मी दिए

सुहैल की फरार होने की बात पता चलने पर करण कौशिक के पिता राकेश कौशिक सहम गए हैं। भतीजे तुषार कौशिक के साथ राकेश, एसएसपी दिनेश चंद दुबे से मिले। बताया कि बेटे का कातिल फिर से फरार हो गया है। उनके परिवार के लोगों पर पूर्व में सलमान लंगड़ा ने हमला किया था। उस समय भतीजे तुषार और मोहल्ले के लोगों ने सलमान के पिता माशाल्लाह को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। अब सुहैल फरार हो गया है और कोई भी वारदात कर सकता है। इस पर एसएसपी ने तीन सुरक्षाकर्मियों को राकेश कौशिक और उनके परिजनों की सुरक्षा में तैनात कर दिया है।

लगया गया आरोप

राकेश कौशिक ने आरोप लगाया कि मंगलवार को शब-ए-बराअत को संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर सुहैल को छोड़ा था। सुहैल अब फिर फरार हुआ है। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पहले भी हो चुका है फरार

दिसंबर ख्0क्ब् को संप्रेक्षण गृह से फरार हुए ब्ख् किशोरों में सुहैल भी था। उस समय करण कौशिक के पिता ने आरोप लगाया था कि संप्रेक्षण गृह के स्टाफ ने जानबूझकर भगाने में मदद की है। हालांकि पुलिस ने बाद में सुहैल को पकड़ लिया था।

जब जब फरार हुए बंदी

क्। दो फरवरी ख्0क्भ् को 9क् किशोर फरार हुए, भ्0 पकड़े।

ख्। क्ब् दिसंबर ख्0क्ब् को दो किशोर फरार।

फ्। एक अक्टूबर को दो किशोर फरार हुए।

ब्। क्9 दिसंबर को दो किशोर फरार हुए।

भ्। छह नवंबर ख्0क्फ् को संप्रेक्षण गृह में खूनी संघर्ष, चार फरार।

म्। ख्ख् जुलाई ख्0क्फ् को आठ किशोर फरार।

7. दो अगस्त ख्0क्ख् को तीन किशोर फरार।

8. ख्क् मई ख्0क्ख् को क्0 किशोर फरार।

9. छह अप्रैल ख्0क्ख् को दो किशोर फरार।

क्0. दो फरवरी ख्0क्ख् को पांच किशोर फरार।

फरारी मामले का हवाला देते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। संप्रेक्षण गृह की दीवार क्भ् फीट ऊंची कराने के लिए भी पत्र भेजा गया है।

- पंकज यादव, डीएम