- पुलिस का दावा, सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद

DEHRADUN:

मंगलवार को थाना पटेलनगर के चौकी बाजार क्षेत्र के बहेलिया बस्ती में एक महिला ने कमरे में पंखे से सहारे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद बता रही है।

पति दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पटेलनगर के बाजार चौकी पुलिस को करीब क्क् बजे सूचना मिली कि बहेलिया बस्ती में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान रजनी (फ्ख् वर्ष) पत्नी बबलू निवासी बहेलिया बस्ती, थाना पटेलनगर देहरादून के रूप में हुई। मृतका का पति दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। मृतका की शादी को क्0 वर्ष हो गए थे और उनकेदो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति सुबह आठ बजे मजदूरी करने के लिए निकल गया था। इसके बाद रजनी ने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ा और घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी बाजार नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद लग रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।