- पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा कारण

- पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा

देहरादून, हरभजवाला इलाके में एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पूर्व प्रधान का पति बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा कारण

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरभजवाला की पूर्व प्रधान बीना देवी और उसके पति राजेंद्र सिंह (52) का लंबे समय से आपस में विवाद चल रहा था। बताया कि शनिवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद राजेंद्र ने शराब पी और आवेश में खुद को कैरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, तब तक राजेंद्र काफी जल चुका था। पुलिस को मामले की सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा 108 की मदद से उसे इंदिरेश हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई।

दो बच्चे का पिता था राजेंद्र

राजेन्द्र सिंह दो बच्चों का पिता था। वह बैंक में काम करता था। राजेंद्र के दोनों बेटे एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं।

हरभजवाला की एक पूर्व प्रधान के पति ने कैरोसिन डाल खुद को आग लगा ली, उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा, जहां उसने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मनमोहन सिंह, चौकी इंचार्ज, आईएसबीटी