- नाविकों ने पानी से निकाला गया, लेकिन थम चुकी थीं सांसें

ALLAHABAD: नए यमुना पुल के नीचे शनिवार की सुबह एक टीन एजर युवती अचानक नदी में डूबने लगी। उसकी चीख सुनकर नाविकों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। नदी से किशोरी को बाहर तो निकाल लिए लेकिन बाहर निकलने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसके बारे में कुछ पता नहीं चलने पर बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चीख सुनकर नाविकों ने देखा

कीडगंज पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे किशोरी नदी में पहुंची थी। वह पुल के नीचे नदी में आगे बढ़ती चली गई। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो सोचा कि वह नहाने आई है, यह सोच किसी ने उसको नहीं रोका। लेकिन ऐसा नहीं था। वह किशोरी पानी के अंदर बढ़ती जा रही थी और फिर अचानक नदी की गहराई में फंस गई। जब वह डूबने लगी तो एक बार बचाने के लिए चीखी। यह देखकर मल्लाह उस ओर पहुंचे। नदी में गोता लगाकर उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से यह घटना हुई उससे लग रहा है कि वह सुसाइड करने पहुंची थी। किशोरी के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं पता चला कि वह कौन है और यहां कैसे पहुंची।