चल रहा था जमीनी विवाद

कैंट थाना एरिया में उमरिया सैदपुर निवासी फिरोज वेडनेसडे दोपहर कोर्ट गए हुए थे। उनका उमरिया गांव में ही रहने वाले अपने मामा जाकिर के साथ जमीनी विवाद चल रहा था, जिसकी वेडनेसडे को कोर्ट में तारीख थी। यहां सुनवाई के लिए दोनों पक्ष लोक अदालत के सामने इकट्ठा थे। इसी बीच किसी बात को लेकर फिरोज का अपने मामा से विवाद हो गया। कोर्ट कंपाउंड में मौजूद लोग झगड़े की वजह के बारे में कुछ समझ पाते, इसके पहले ही फिरोज ने फस्र्ट फ्लोर से नीचे छलांग लगा दी। उसके दाहिने हाथ और सिर में काफी चोट आई। फिरोज ने गर्दन और हाथ में ब्लेड मारकर खुद को घायल भी कर लिया था। कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों ने उसको उठाया और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले गए। जहां उसकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है।

जीने की इच्छा हुई खत्म

फिरोज ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों से तंग आ चुका है। उसके कुछ रिश्तेदारों ने जीना हराम कर रखा है। इसलिए उसके अंदर से जीने की इच्छा समाप्त हो गई है। फिरोज के मामा जाकिर ने उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिसे लेकर उसका जाकिर के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने फिरोज के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

8 दिसंबर को फिरोज जेल से छूटकर घर आया तो पता चला कि उसके सौतेले बाप इकराम ने भी पीठ में छुरा घोंपने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इकराम का फिरोज की पत्नी मुन्नी के साथ अफेयर चल रहा है। इस तरह रिश्तों से नाराज फिरोज की जीने की इच्छा बिल्कुल समाप्त हो चुकी है। यही वजह है कि उन्होंने कोर्ट कंपाउंड में छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। उन्हें छत से कूदने की बात पर बिल्कुल भी अफसोस नहीं है।