-कैंट, सुभाषनगर और अलीगंज में हुई वारदातें

BAREILLY: कैंट और अलीगंज में बुजुर्ग महिला समेत तीन महिलाओं ने सुसाइड कर लिया। कैंट के उमरिया में 26 वर्षीय रुखसार ने गले में चादर का फंदा लगाकर कुंडे से लटक गई। उसे ससुराल वाले नीचे उतारकर हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका पति जयपुर में कारचोबी का काम करता है। उसकी फोन पर पति से बात हुई थी, जिसके बाद सुसाइड कर लिया। वहीं परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

जहर खाकर दी जान

इसके अलावा अलीगंज के महोबा में 60 वर्षीय हीराकली ने फंदे पर लटककर जान दे दी। हीराकली के 4 बेटे और तीन बेटा हैं। सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है। गांव में चर्चा है कि महिला का किसी से अफेयर था लेकिन बेटी ने बीमारी से परेशान होने पर सुसाइड की बात पुलिस को बताई है। वहीं सुभाषनगर की ग्रेटर कैलाश में महिला ने जहर खाकर जान दे दी। महिला ने 10 दिन पहले जहर खाया था, उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 24 जून को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा काटा। मायके वालों ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।