-भाई ने दहेज हत्या की दर्ज कराई एफआईआर

BAREILLY: प्रेम नगर के चंद्रपुरी में महिला ने पंखे में लटककर जान दे दी। महिला ने गले में दुपट्टे का फंदा लगाया था। सुसाइड की सूचना पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। महिला के भाई ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो वर्ष पहले हुई थी शादी

26 वर्षीय प्रतिभा उर्फ नेहा की शादी 8 जनवरी 2016 को चंद्रपुरी, प्रेमनगर निवासी गोपाल से हुई थी। उसकी एक वर्ष की बेटी भी है। गोपाल प्राइवेट बैंक में कर्मचारी है। प्रतिभा का मायका, पुराना शहर में हैं। वेडनसडे दोपहर गोपाल काम से बाहर गया हुआ था। घर में उसकी मां मौजूद है। शाम को ससुराल वालों ने देखा कि प्रतिभा तीसरी मंजिल पर फंदे पर लटकी हुई है। उसने गले में दुपट्टे का फंदा लगा रखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रतिभा के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को दहेज के लिए आए दिन प्रताडि़त किया जाता था। उसकी बहन की दहेज के खातिर हत्या की गई है।