कानपुर। आज यानी कि 21 जून इक्वेटर के उत्तर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए इस साल का सबसे बड़ा दिन होगा। बता दें कि तकनीकि रूप से गर्मी का सबसे बड़ा दिन तब ही होता है, जब सूर्य सीधे तौर पर कर्क रेखा या 23.5 डिग्री नॉर्थ लैटीट्यूड पर होता है। ऐसा 21 वीं शुक्रवार की सुबह 11:54 बजे होने वाला है। हम आपको सबसे बड़े दिन से जुड़ीं खास बातें बताने जा रहे हैं।

उत्तरी हेमिसफेयर पर पड़ती सूर्य की तेज प्रकाश

हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी झुकी हुई धुरी पर सूर्य की परिक्रमा करती है। मार्च से सितंबर के बीच किसी एक दिन पृथ्वी के उत्तरी हेमिसफेयर को सीधे सूर्य के किरणों का जोर मिलता है। बाकी पूरे साल में दक्षिणी हेमिसफेयर पर सूर्य की प्रकाश मजबूत रहती है। उत्तरी हेमिसफेयर में सूर्य की प्रकाश आमतौर पर जून 20, 21, या 22 जून को मजबूत होती है। यही कारण है कि गर्मी में जून के दौरान साल में एक दिन सबसे बड़ा दिन होता है।

कितनी देर तक होता है सूर्यास्त

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां रहते हैं। अगर आप आर्कटिक सर्कल के पास रहते हैं, तो उन इलाकों में सूर्यास्त जल्द ही हो जाता है। खास बात यह है कि सबसे बड़े दिन सूर्यास्त के करीब डेढ़ या दो घंटे तक आकाश में उजाला नजर आता है।

क्या सनस्क्रीन लगाने की है जरुरत

हां, सबसे बड़े दिन सनस्क्रीन लगाने की जरुरत होती है। जैसे कि वोक्स की जूलिया बेलुज ने बताया है कि सनस्क्रीन वास्तव में त्वचा कैंसर को रोकने में मदद करता है। सबसे बड़े दिन धूप से बड़ा खतरा हो सकता है।

चिलचिलाती धूप के सितम से शहर में क‌र्फ्यू जैसा माहौल

क्या सभी ग्रहों पर होता है सबसे बड़ा दिन

हां, हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह पर सबसे बड़े दिन होते हैं। सिर्फ मरकरी ग्रह पर सूर्य 2.11 डिग्री पर होता है। इसके अलावा बाकि सभी अन्य ग्रहों पर पृथ्वी जैसा या इससे अधिक ही प्रभाव देखने को मिलता है। कुछ ग्रहों पर तो 24 घंटा सूर्यास्त नहीं होता है।

International News inextlive from World News Desk