-जागरण कनेक्शन में लगेगा डेंटल चेकअप कैंप

बरेली : आज प्रेम और सौहार्द के रंग फिजा में घुलेंगे, होली के गीत जहां लोगों को आनंदित करेंगे तो वहीं नृत्य लोगों को थिरकने पर विवश कर देगा। यह सब मिलेगा आपको आई नेक्स्ट और दैनिक जागरण के फन डे होली कनेक्शन में, तो देर किस बात की है, मस्ती भरी स्वास्थ्य सुबह का आनंद लेने आइये गांधी उद्यान। यहां चारों ओर होली ही होली का जश्न होगा। लोग अपना अनुभव बांटेंगे।

गांधी उद्यान फिर एक मार्च को आपकी अच्छी सुबह का गवाह बनेगा। म्यूजिक, मस्ती होगी। डांस का तड़का होगा। लोग इस बार होली को अलग अंदाज में मनाएंगे। प्रतिष्ठित लोगों से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। इसलिए तैयार हो जाइए सुबह सात बजे। रंगों की बौछार के संग बरेली मनाएगा होली कनेक्शन।

ये होंगे इवेंट

मुफ्त कराएं दांतों की जांच

इस बार भी एक मार्च को गांधी मैदान में दांतों की जांच को शिविर लगने जा रहा है। यहां आपके दांतों की मुफ्त जांच होगी। डॉ। अनूप आर्या आपको दांतों संबंधित टिप्स देंगे। साथ ही दांतों की जांच करेंगे।

ये कार्यक्रम भी शामिल

ताइक्वांडो में बेहतरीन स्टंट्स यहां आपको देखने को मिलेंगे। एनर्जी व‌र्ल्ड जिम की ओर से डाइट काउंसिलिंग की जाएगी। फन डे में आप साइक्लिंग का आनंद ले सकेंगे। नैचुरोपैथी विशेष होगी। कैलियोग्राफी बच्चों को सीखने को मिलेगी। एथलेटिक्स के गुर सिखाए जाएंगे। टग ऑफ वार, वन मिनट गेम शो, कैरम, बैड़मिंटन, शतरंज आदि खेल होंगे। इसके अलावा योगा होगा। फोटो फोबिया आकर्षण का केंद्र बनेगा। संडे को ओपन टेलेंट शो भी होगा। रॉक बैंक आपको आनंद दिलाएगा। इस दौरान विशेषज्ञों की ओर खेलों के टिप्स दिए जाएंगे।