1. सनी लियोनी :
आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी काफी चर्चा में हैं। सनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरा इंतजार' की तैयारियों में बिजी हैं। इस बीच सनी ने सोशल मीडिया पर अपने मेकअप की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह चेहरे पर लेप लगाए हैं। यह प्रोस्थेटिक मेकअप है जिसकी बदौलत चेहरे का हुलिया पूरी तरह से बदल जाता है। सनी के अलावा और भी कई सितारों ने यह मेकअप ट्राई किया है।
सनी लियोनी का हुलिया बदलने वाला मेकअप,इन 7 सितारों ने भी बदला था चेहरा
2. अमिताभ बच्चन :
फ़िल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन ने एक 12 साल के लड़के का किरदार निभाया जिसे प्रोजेरिया नाम की बिमारी होती है। इस बीमारी में इंसान अपनी उम्र से पांच गुना ज्यादा बड़ा लगता है। अपने इस किरदार के लिए अमिताभ ने भी प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया था और सुनने में आया था कि इस मेकअप को अपनाने के लिए अमिताभ को 4 घंटे लगते थे।
सनी लियोनी का हुलिया बदलने वाला मेकअप,इन 7 सितारों ने भी बदला था चेहरा
3. राजकुमार राव :

हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव 324 साल की उम्र के आदमी का किरदार निभा रहे थे। जब उनकी तस्वीर सामने आई तो उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल था। शायद राजुकमार ने भी अपने आपको कई बार शीशे में देखा होगा।
सनी लियोनी का हुलिया बदलने वाला मेकअप,इन 7 सितारों ने भी बदला था चेहरा
4. शाहरुख़ ख़ान :
फ़िल्म 'फैन' में शाह रुख़ भी 25 साल के गौरव नाम के लड़के का किरदार निभा रहे थे जो लगभग शाह रुख़ जैसा ही दिखता है। इस किरदार के लिए SRK ने भी प्रोस्थेटिक मेकअप इस्तेमाल किया था। माथे, जॉ-लाइन पर इसे इस्तेमाल किया गया और इसके बाद जो सामने आया वो ऐसा था
सनी लियोनी का हुलिया बदलने वाला मेकअप,इन 7 सितारों ने भी बदला था चेहरा
5. ऋषि कपूर :
फ़िल्म 'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर एक 90 साल के बूढ़े इंसान का किरदार निभाया था। आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि इस मेकअप पर 2 करोड़ रूपये लगे थे। ऋषि कपूर का यह ट्रांसफॉर्मेशन बेहद इम्प्रेसिव था।
सनी लियोनी का हुलिया बदलने वाला मेकअप,इन 7 सितारों ने भी बदला था चेहरा
6. नवाज़ुद्दीन सिद्दिक़ी :
फ़िल्म 'मॉम' में नवाज का अलग ही लुक दिखा। कम बालों के साथ, जॉ-लाइन पर भी प्रोस्थेटिक मेकअप के जादू ने नवाज का हुलिया बदल दिया।
सनी लियोनी का हुलिया बदलने वाला मेकअप,इन 7 सितारों ने भी बदला था चेहरा
7. ऋतिक रोशन :
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी धूम 2 में इस मेकअप का इस्तेमाल किया था। फिल्म में ऋतिक ने कई चेहरे बदले थे यह सिर्फ प्रोस्थेटिक मेकअप से संभव हो पाया था।
सनी लियोनी का हुलिया बदलने वाला मेकअप,इन 7 सितारों ने भी बदला था चेहरा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk