जल निगम परमिशन का इंतजार करता रहा, जल निगम ने पूरा किया काम

देहरादून।

सर्वे चौक पर बह रहे सीवर से हो रही परेशानी दूर हो गई। नई सीवरेज लाइन चोक हो जाने के कारण सर्वे चौक पर पिछले कई दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा था। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इस मसले पर जल निगम और जल संस्थान में भी तनातनी हुई। जल संस्थान का कहना था कि सीवर लाइन डालते समय पाइपों में मलबा भरा रह गया था। जबकि जल निगम का कहना था कि लाइन जल संस्थान को हैंडओवर की जा चुकी है, इसलिए अब उसकी जिम्मेदारी नहीं है। हालांकि जन निगम ने यह भी कहा था कि परमिशन मिली तो वह लाइन साफ कर देगा।

20 दिनों से थी परेशानी

सर्वे चौक पर बहने वाले सीवर की वजह से लोग 20 दिनों से दिक्कत झेल रहे थे। यहां आए दिन जाम लगा रहता था। साथ ही रोड पर सीवर बहने के कारण बीमारी का खतरा भी बना हुआ था। आसपास के लोग कई बार इसकी कंपलेन भी कर चुके थे।

लोगों को बहते सीवर की वजह से कई दिनों से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जो अब दूर कर दी गई है।

मनीष सेमवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान

पुलिस को परमिशन के लिए पत्र भेजा गया था ताकि काम किया जा सके। परमिशन के इंतजार में काम नहीं हो पा रहा था।

पल्लवी, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम