छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: जमशेदपुर में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे इसी माह आने हैं। माना जा रहा है कि ये नतीजे अगले हफ्ते आ सकते हैं। 14 मई को स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार जमशेदपुर की रैंकिंग बेहतर रहने की पूरी संभावना जताई जा रही है। जमशेदपुर टॉप 10 में आ सकता है। शहर की जनता भी यही उम्मीद लगाए हुए है। जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (जेएनएसी) के स्पेशल ऑफिसर संजय कुमार से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने भी शहर को टॉप 10 में लाने के लिए पूरी जी जान लगा दी थी।

पिछले साल टॉप पर था

पिछले साल के सर्वेक्षण में पूर्वी जोन में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जमशेदपुर टॉप पर था। 2000 के पूर्णाक में जमशेदपुर ने 1349 अंक हासिल किया था। 434 शहरों में जमशेदपुर में 64 वीं रैंक मिली थी। इस साल इस रैंक में काफी सुधार आने की संभावना है। यही नहीं, मानगो की भी रैंकिंग में सुधार की उम्मीद है। पिछले साल के सर्वेक्षण में 500 शहरों में मानगो की रैंकिंग 117 थी। जुगसलाई पहली बार सर्वे में शामिल हुआ है। इस बार, जमशेदपुर के अलावा मानगो ने भी सर्वेक्षण में पूरा जोर लगाया था।