-रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी में धूमधाम से मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी में संडे को धूमधाम से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से लेकर देर शाम तक चले आयोजनों के दौरान पूजा, भजन के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद की शिक्षा के बारे में बताया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आए लोगों के बीच प्रसाद भी बांटा गया। शहर के जाने-माने आर्टिस्ट शुभेंदु रायचौधरी द्वारा गाए गए भजन ने सभी को मन मोह लिया। शाम साढ़े छह बजे से स्वामी अजनेयानंद, स्वामी करुणामायानंद और स्वामी इशादयानंद द्वारा बंगाली, हिंदी और इंग्लिश में स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया। इस मौके पर एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें 9फ् यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया। कैंप का संचालन रेड क्रॉस के ज्वाइंट सेक्रेटरी अरिजीत सरकार ने किया।

--------------

यूथ डे मनाया गया

जैन कॉलेज जमशेदपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर यूथ डे मनाया गया। प्रिंसिपल अंगद तिवारी, डीन मुकुल पांडेय, पारस नाथ मिश्रा और सभी टीचर्स द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रिंसिपल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार देशप्रेम और मानवता की सेवा का प्रेरित करता है। वहीं, मुकुल पांडेय ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इस दौरान कई कॉम्पटीशन्स ऑर्गनाइज किए गए। प्रोग्राम में सभी टीचर्स और स्टूडेंट्स प्रेजेंट थे।

-----------

सेव स्वर्णरेखा अिभयान शुरू

यूथ डे के मौके पर बिईग यूथ द्वारा सेव स्वर्णरेखा अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर साकची गोलचक्कर के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान प्रभारी अनामिका शर्मा और सौरभ झा ने बताया कि स्वर्णरेखा को बचाना जरूरी है। उनका कहना था कि अगर यह नदी गंदी हो गई, तो इसका असर जनजीवन पर पड़ेगा। अभियान के तहत सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर संस्था के अध्यक्ष संजय ठाकुर, कृष्णकांत, सोनू, सुमित, आदित्य, अमित, संतोष और देवाशीष आदि प्रजेंट थे।