स्वामी विवेकानन्द की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना सप्ताहांत कार्यक्रम के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष व्याख्यान सत्र का विषय 'स्वामी विवेकानन्द की समकालीन प्रासंगिकता' था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत देशभक्ति गीत, युवा प्रेरक सुक्ति एवं व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य वक्ता डॉ। रवि कुमार मिश्र, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र नागरिक पीजी कॉलेज जंघई जौनपुर द्वारा किया गया।

एक लाख तक का पुरस्कार बांटा

शनिवार को एएन झा हास्टल में विगत दिनो हुई निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन हुआ। यह कार्यक्रम युवा भारतम संस्था के द्वारा आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि शिवेंद्र मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अमित सिंह, निदेशक थे। वहीं विजिटिंग गेस्ट के रुप में अनिल सिंह, कैट बार के पूर्व अध्यक्ष और छात्रनेता रजनीश सिंह रीशु थे। कार्यक्रम के आयोजक दर्शन शास्त्र के शोध छात्र आकाश सिंह थे। इसमें एक लाख रुपए तक का पुरस्कार वितरित किया गया।

आदर्शो पर चलने का किया वादा

महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन अल्लापुर के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जयंती उत्साहपूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि आकाशवाणी प्रयागराज के वरिष्ठ कहानीकार गोविन्द श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए। जिससे बच्चों में चरित्र निर्माण हो सके। प्रिंसिपल डॉ। संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य संस्कारवान नागरिक का निर्माण होना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इविवि व महानगर ने महाविद्यालयों एवं इंटर कॉलेजेस में जाकर विभिन्न संगोष्ठियों का आयोजन किया। हिन्दु युवा वाहिनी की ओर से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष मोनू गुप्ता के नेतृत्व में वाहिनी के पदाधिकारियों ने स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।