दिसंबर शुरू होने के बाद 5ाी नहीं बंट सका परिषदीय स्कूलों में स्वेटर

शहर में बढ़ने लगी है गलन, एक सप्ताह में लगातार लुढ़क रहा पारा

ALLAHABAD: ठंड का असर अब सिटी में हर जगह दि2ाई देने लगा है। 2ासतौर पर सुबह की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है, लेकिन ऐसा लगता है कि बेसिक शिक्षा वि5ाग के अधिकारियों के लिए फिलहाल ठंड पड़ती नहीं दि2ाई दे रही है। त5ाी तो बच्चों के स्वेटर कागजों में बंद पड़े हैं। वि5ाग के अधिकारियों की शिथिलता के चलते परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बांटे जाने वाले स्वेटर को लेकर अ5ाी तक कोई आदेश ही जारी नहीं हो सका है। ऐसे में बिना स्वेटर के स्कूल जाना बच्चों के लिए बेहद मुश्किल होता जा रहा है।

आदेश के इंतजार में बीएसए

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को स्वेटर बांटने के लिए लग5ाग दो माह पहले आदेश जारी हुआ था। उस समय जिला स्तर पर स्वेटर की व्यवस्था करने के लिए प्रत्येक बीएसए को निर्देश दिए गए थे। इस प्रक्रिया में अलग-अलग जिलों में स्वेटर की लागत में कई प्रकार का अंतर दे2ाने को मिला। इसे दे2ाते हुए आदेश निरस्त करते हुए सेंट्रलाइज व्यवस्था की गई थी। जिसके अनुसार ल2ानऊ के सर्व शिक्षा अ5िायान की ओर से एक साथ बच्चों के लिए स्वेटर की 2ारीद करके जिलों की आवश्यकता के अनुसार स्वेटर की आपूर्ति की जानी थी। इसी बीच निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद से पूरी प्रक्रिया रोक दी गई। उसके बाद से जिलों के बीएसए को निर्देश का इंतजार है। इस बारे में बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि शासन के निर्देश और आपूर्ति के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

फै1ट फाइल

-2,99000 जिले के परिषदीय स्कूलों में एक से लेकर पांचवीं तक के स्टूडेंट्स की सं2या।

- 88000 कक्षा 6 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स की सं2या।

- 2328 जिले में प्राथमिक स्तर के परिषदीय स्कूलों की सं2या।

- 981 उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों की कुल सं2या।

एक सप्ताह में बदला मौसम का मिजाज

डेट मै1िसमम मिनिमम सरराइज सनसेट

28 नवंबर 27.7 12.1 6.30 5.12

29 नवंबर 27.6 12.1 6.31 5.13

30 नवंबर 28.7 10.0 6.31 5.12

1 दिसंबर 27.6 11.0 6.32 5.12

2 दिसंबर 26.6 11.0 6.33 5.12

3 दिसंबर 26.5 10.7 6.33 5.12

शासन स्तर से जिलों को स्वेटर की आपूर्ति किए जाने की बात हुई है। शासन की ओर से आपूर्ति होने के बाद तत्काल स्कूलों में बच्चों को स्वेटर वितरण कर दिया जाएगा।

संजय कुमार कुशवाहा

बीएसए, इलाहाबाद