- दीपावली पर घर को रोशन करेंगी डिफरेंट वैरायटी की झालरें

- एलईडी झालर करेंगी बिजली की बचत

- इंडिया और चीन को पछाड़ ताइवान का झालरों पर कब्जा

GORAKHPUR : इस दीवाली गोरखपुर थ्री डी नजर आएगा। हर घर रोशन होगा तो सभी दीवारे जगमगाएंगी। न तो बिजली के बिल की टेंशन होगी और न ही एनवायरमेंट पॉल्यूटेड होगा क्योंकि इस साल इस दीपावली पर गोरखपुर को रोशन ताइवान करेगा। जी हां। इस साल मार्केट में इंडिया तो दूर चाइना की झालरें भी लगभग नदारद हैं। क्योंकि इस साल झालर मार्केट पर पूरी तरह से ताइवान ने कब्जा कर रखा है। ताइवान की आई एलईडी झालरें न सिर्फ गोरखपुराइट्स को लुभा रही है बल्कि उनकी कीमत भी रीजनेबल है। दीपावली अभी क्भ् दिन दूर है, मगर न सिर्फ मार्केट सज चुकी है बल्कि झालरों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। इस साल इंडियन झालरें लगभग पूरी तरह से मार्केट से गायब हो गई हैं।

घर पर दिखेगा थ्री डी इफेक्ट

इस साल दीपावली पर दीवारें जगमग करने के साथ घर पर थ्री डी इफेक्ट भी नजर आएगा। रेती पर इलेक्ट्रानिक्स की शॉप चलाने वाले रोशन ने बताया कि मार्केट में इस बार कई वैरायटी की लाइट आई हैं। जिसमें लोगों को सबसे अधिक पंसद थ्री डी वॉल इफेक्ट वाली लाइट आ रही है। इस लाइट को घर में लगाने पर थ्री डी इफेक्ट नजर आएगा। साथ ही मार्केट में कैंडल्स लाइट और दीया लाइट भी अट्रैक्टिव डिजाइन में आई है। जो देखने में बिल्कुल ओरिजनल लग रही है, साथ ही परफ्यूम दीया भी आया है जो जलने के साथ खुशबू भी देगा। मतलब दीया की रोशनी के साथ घर महकेगा भी।

रंगीन दिखेगा घर

मार्केट में अट्रैक्टिव के साथ डिफरेंट रेंज में झालरें उपलब्ध हैं। अधिकांश झालरें कलरफुल है जो हर पल रंग बदलती हैं। इसमें कैंडिल्स से लेकर लाइट सभी हैं। मार्केट में झालर, वॉल लाइट, बल्ब, कैंडिल्स, दीया, ट्यूबलाइट्स, हैगिंग बल्ब और डिजाइनर कैंडिल्स तक उपलब्ध है। वहीं भगवान के भी अनेक रूपों को झालरों और लाइट के माध्यम से दिखाया गया है। मार्केट में पान के पत्ते पर गणेश जी, स्वास्तिक चिन्ह में गणेश जी, मां दुर्गा के साथ शुभ-लाभ, शुभ दीपावली, श्री गणेशाय नम:, जय माता दी समेत कई स्लोगन घरों में जगमग करने के लिए मौजूद हैं। भगवान गणेश के पीछे चलता हुआ चक्र लोगों को अधिक लुभा रहा है।

बाक्स-

इनवर्टर से भी रोशन होंगी झालरें

मार्केट में आई इस बार लगभग सभी झालरों का बिजली विभाग भी दुश्मन नहीं बन पाएगा। क्योंकि अधिकांश लाइटें एलईडी है जो काफी कम बिजली खर्च करती हैं। वहीं कम पॉवर खींचने के कारण ये लाइटें और झालरें इनवर्टर से भी जगमग हो जाएंगी। दिलीप गुप्ता ने बताया कि ये सभी झालरें बहुत कम वोल्टेज लेती हैं।

---------

वर्जन-

इस साल मार्केट में अधिकांश झालरें एलईडी की आई हैं। इनकी रोशनी तेज है और कीमत कम। साथ ही डिफरेंट डिजाइन में होने से ये झालरें लोगों को अधिक पसंद आ रही है। दीपावली अभी दूर है, मगर खरीदारी शुरू हो चुकी है।

दिलीप गुप्ता, उदित इलेक्ट्रिकल

मार्केट में इस बार इंडिया ही नहीं, बल्कि चाइना भी गायब है। इस साल मार्केट में पूरी तरह से ताइवान छाया हुआ है। ताइवान की ही अधिकांश झालरें लोगों को लुभा रही हैं। इन झालरों में रोशनी अधिक है। साथ ही इस साल भगवान और दीपावली स्लोगन की भी कई वैरायटी की झालरें आई हैं।

प्रवीन कुमार, अंबिका इलेक्ट्रिकल

-----------

इनसे होगा गोरखपुर रोशन

आइटम - रेट (लगभग में)

कैंडिल - 80 से फ्00 रुपए

दीप - फ्भ् से म्0 रुपए

राकेट झालर - क्फ्भ् से क्भ्0 रुपए

बाल झालर - क्क्0 से क्ब्0 रुपए

एलईडी झालर - ब्0 से ख्भ्0 रुपए

जेल राइज झालर - क्म् से ब्भ् रुपए

रोप लाइट - क्ख्0 से फ्000 रुपए

ताइवान एलईडी - 8भ् से ख्00 रुपए

ताइवान एलईडी झालर - फ्00 रुपए

ताइवान राकेट नेट - ब्00 रुपए

थ्री डी वाल लाइट - 800 से फ्000 रुपए

एलईडी लैम्प - भ्00 से ख्भ्00 रुपए

दीपावली स्लोगन झालर - 80 से भ्भ्0 रुपए

राउंड झालर - क्00 से ख्00 रुपए

लेजर लाइट - भ्00 से भ्000 रुपए

------------