ताईपे (एपी)। फ्रांस का येलो वेस्ट मूवमेंट अब ताइवान भी पहुंच गया है। हजारों ताइवानियों ने टैक्स कटौती और उससे जुड़ी अपनी अन्य मांगो को लेकर गुरुवार को सरकार के खिलाफ सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि एक हफ्ते के भीतर तीसरी बार सरकार के खिलाफ ताइवान में टैक्स कटौती को लेकर आवाज उठाई गई। पीले रंग का कपड़ा पहनकर लोगों ने ताईपे में वित्त मंत्रालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ताइवान के टैक्स कलेक्शन पॉलिसी को अवैध बताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने हल्की बारिश के चलते अपने पीले कपड़े के ऊपर प्लास्टिक का रेनकोट पहना था।

फ्रांस से ताइवान पहुंचा येलो वेस्ट मूवमेंट,टैक्स कटौती को लेकर यहां भी लोगों ने शुरू किया विरोधताइवान में ज्यादा टैक्स के चलते नहीं खोल सकते कंपनी  

अंग्रेजी भाषा में ग्रेजुएट एक 23 वर्षीय जोआना ताई ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा, 'हम हांगकांग और चीन में लोगों की सैलरी को देखते हैं। हम जानना चाहते हैं कि ताइवान में इतना अंतर क्यों है। आखिर यह हमारे भविष्य का सवाल है। मेरे बहुत से सहपाठी कंपनियां शुरू करना चाहते हैं और अपना खुद का काम करना चाहते हैं लेकिन ज्यादा टैक्स के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते हैं।' ताइवानी मीडिया के अनुसार, टैक्स कटौती की मांग को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर एक सप्ताह पहले लगभग 20,000 और शनिवार को करीब 10,000 लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शकों का कहना है कि वे हालिया फ्रांसीसी विरोध प्रदर्शन की सफलता से काफी प्रेरित हैं और उसी को देखकर उन्होंने अपने देश में भी सरकार के खिलाफ एक जंग छेड़ दी है।

शांतिपूर्ण रहा ताइवान का विरोध

बता दें कि फ्रांस में टैक्स कटौती की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था, इस प्रदर्शन ने बाद में हिंसक रूप ले लिया था। फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के चलते 10 लोगों की मौत हो गई थी। बाद में सरकार को लोगों की मांगे पूरी करनी पड़ी। हालांकि, ताइवान का विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है।

फ्रांस से ताइवान पहुंचा येलो वेस्ट मूवमेंट,टैक्स कटौती को लेकर यहां भी लोगों ने शुरू किया विरोध

ताइवान में बाढ़ से तबाही, छह की मौत और हजारों लोग बेघर

International News inextlive from World News Desk