लगातार परेशान करते थे

उसने बेड पर पड़े-पड़े जो बताया, वह चौंकाने वाला है। गया के डुमरिया की रहने वाली तमन्ना परवीन ने बताया कि स्कूल आते-जाते उसे दो लड़के लगातार परेशान करते थे। उसे छेड़ते थे। इसकी शिकायत उसने अपने टीचर घनश्याम से की थी। घनश्याम ने उन लोगों को डांटा भी था। इन लड़कों ने इसके बाद यह अफवाह फैला दी कि टीचर तमन्ना से प्यार करता है, जिसके बाद तो इन लोगों ने टीचर का भी मर्डर कर दिया।

टीचर की हत्या करवा दी

मर्डर केस में टुनटुन और बबलू को इमामगंज थाने की पुलिस ने दबोच लिया। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि मैंने ही टीचर की हत्या करवा दी, जिसके बाद पुलिस ने पकड़ लिया। रिमांड होम भेजा दिया गया। उसके पिता निजाम अंसारी से डेढ़ लाख रुपए भी मांगे गए। नहीं देने पर पुलिस ने कहा कि जेल में सड़ो। अब वे लड़के छूटकर आ गये हैं, धमकी दे रहे कि बेटी आयेगी तो जान मार देंगे। यही कारण है कि उसके पिता उसका बेल नहीं करवा रहे। उसकी पढाई बंद हो गई है। पिता का हाल देखकर बार-बार बेहोश हो जाती है। सुपरिटेंडेंट संगीता प्रसाद के आदेश पर दो कांस्टेबल वीणा देवी व गीता देवी उसे लेकर एनएमसीएच में ट्रीटमेंट कराने आई है। वह कहती है कि उसे न्याय चाहिए।