- दोपहर में विधायक ने एसडीएम संग पीडि़त परिवारों को सौंपे थे दो-दो लाख के चेक

- शाम को भाजपा नेता मोहन सिंह की अगुवाई में एसडीएम को लौटा दिये चेक

BAREILLY:

टनकपुर हादसे के पीडि़त परिवारों ने प्रदेश सरकार से मिले मुआवजा के चेक को लौटा दिया। प्रशासन की तरफ से क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार तथा एसडीएम ममता मालवीय ने घर जाकर दो-दो लाख के चेक प्रदान किये। परिजनों ने मुआवजा की धनराशि को अपर्याप्त बताया है। एसडीएम ने फिलहाल चेक अपने पास रख लिए है।

11 श्रद्धालुओं की हुइर् थी मौत

बता दे कि बीते दिनों उत्तराखंड के नगर टनकपुर में नवाबगंज तहसील से गये पूर्णागिरी जत्थे के यात्रियों को एक बेकाबू डंपर द्वारा कुचल दिये जाने से 11 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गयी थी। मृतकों में तहसील के गांव बिहारीपुर तथा उल्हैतापुर के भी दो युवक शामिल थे। जिनकी मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी थी। मामले में यूपी सरकार द्वारा दो-दो लाख रूपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की गयी थी। पर मृतकों के परिजन इतनी मुआवजा राशि का विरोध करते हुए पांच लाख मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे।

5-5 लाख मुआवजा की मांग

भाजपा नेता मोहन सिंह की अगुवाई में पीडि़त परिवारों ने डीएम सहित कई अधिकारियों से मिलकर मुआवजा राशि बढ़ाये जाने की मांग की थी। वेडनसडे दोपहर में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार तथा एसडीएम ममता मालवीय दोनो मृतकों के गांवों में उनके निवास पर पहुंचे थे। विधायक द्वारा फिलहाल शासन से मिली राशि स्वीकार करने का आग्रह पीडि़त परिवारों से किया गया। जिसके बाद बताया जा रहा है कि उक्त परिवारों को एसडीएम की मौजूदगी में दो-दो लाख के चेक प्रदान कर दिये गये थे। पर शाम होते-होते दोनो परिवारों के परिजन भाजपा नेता मोहन सिंह के साथ एक बार फिर एसडीएम ममता मालवीय के कार्यालय में पहुंच गये। चेक वापस करते हुए इतनी धनराशि देने पर एतराज जताते हुए शासन से। अधिक धनराशि दिये जाने की मांग की है।