BAREILLY:

मां पूर्णागिरी का भक्त गांव का हर सदस्य है। क्या बच्चे, महिलाएं या पुरुष। श्रद्धाभाव से हर वर्ष लोग मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जाते हैं। वहीं हर घर में मां के मंदिर बने हुए हैं। साथ ही, सोने वाले रूम में ही सिरहाने की तरफ मां पूर्णागिरी के अलावा शिव जी, हनुमान जी, गणेश, लक्ष्मी आदि देवी-देवताओं की तस्वीरें दीवारों पर टांग रखी है। सुबह उठने पर मां के दर्शन के बाद ही कोई काम करते हैं। वहीं रात में सोने से पहले भी अपने ईष्ट को याद करते हैं। बुखारपुरा के अलावा सतुइया कला, सैदलपुर और अनंदापुर गांव के लोगों का भी मां पूर्णागिरी में अटूट विश्वास है, जो कि हर वर्ष मां के दर्शन को एक साथ जत्थे में जाते हैं।