PATNA: राजधानी के ऐसे बड़े करदाता, जिन्होंने अभी तक पटना नगर निगम में टैक्स जमा नहीं किया है, उनकी जल्द ही एक सूची तैयार की जाएगी। जिसके बाद उन पर कार्रवाई होगी। खासकर इसमें होल्डिंग टैक्स डिफाल्टर टारगेट पर होंगे। नगर निगम की ओर से टैक्स कलेक्शन पर बुलाई गई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। गुरुवार को नूतन राजधानी अंचल और बांकीपुर अंचल में यह बैठक आयोजित की गई।

होल्डिंग टैक्स पर हुई चर्चा

बैठक में विशेषकर होल्डिंग टैक्स पर ही चर्चा हुई। मौजूदा वित्तीय वर्ष ख्0क्म्-क्7 में निगम की ओर से तय लक्ष्य करीब फ्फ् करोड़ रुपए को पाने रणनीति बनाने को कहा गया। इसके लिए निगम के अपर नगर आयुक्त ने अंचल कार्यपालक पदाधिकारी को क्भ्-क्भ् दिन पर मॉनिटरिंग करने और महीने में एक बार इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा टैक्स बढ़ाने पर भी जोड़ दिया गया। गौरतलब है कि पिछले वित्तीय वर्ष में निगम ने रिकार्ड होल्डिंग टैक्स क्ब् करोड़ 80 लाख रुपए जुटाए थे।

7 मई को दो अन्य अंचलों में बैठक

7 मई को समीक्षा बैठक कंकड़बाग अंचल और पटना सिटी अंचल में होगी। कंकड़बाग अंचल में सुबह क्0 बजे और पटना सिटी कार्यालय अंचल में शाम ब् बजे बैठक होगी।

होल्डिंग टैक्स का जो टारगेट है, वो ऐसा नहीं है कि पूरा नहीं किया जा सकता। जल्द ही बड़े बकायदारों की सूची बनाकर उनसे टैक्स वसूला जाएगा।

- विशाल आनंद, कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचल

टैक्स कलेक्टर को हमेशा विजिट करने को कहा गया है। साथ ही सम्पर्क रजिस्टर बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

- अब्दुल हामीद, कार्यपालक पदाधिकारी, बांकीपुर अंचल