RANCHI : कैंसर पेशेंट्स को व‌र्ल्ड क्लास ट्रीटमेंट की फैसिलिटी अब रांची में अवेलेबल होगी। टाटा ग्रुप ने 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल रांची में खोलने का फैसला किया है। बुधवार को प्रोजेक्ट बिल्डिंग में सीएम रघुवर दास से मुलाकात करने पहुंचें टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने यह घोषणा की।

सीएम का प्रपोजल, साइरस ने स्वीकारा

सीएम रघुवर दास ने मुलाकात के दौरान टाटा ग्रुप के चेयरमैन से रांची में 500 बेड और दुमका में 300 बेड का हॉस्पिटल खोलने का अनुरोध किया। सीएम ने यह भी कहा कि अगर रांची में सुपर स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल खुल जाता तो यहां के लोगों के लिए काफी सहूलियत हो जाती। सीएम के इस प्रस्ताव को साइरस मिस्त्री ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि रांची में कैंसर हॉस्पिटल खोलने की दिशा में जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।

आईटी हब बनेगा रांची-जमशेदपुर अब झारखंड के आईटी प्रोफेशनल्स को जॉब के लिए बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा। सीएम रघुवर दास ने कहा कि रांची-जमशेदपुर को आईटी हब के तौर पर डेवलप किया जाएगा। सीएम ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से टीसीएस की यूनिट झारखंड में खोलने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी हब बनाने में टाटा ग्रुप बेहतर भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि आईटी हब बनने से राज्य की इकोनॉमी मजबूत होगी। सीएम ने झारखंड में साफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर और ट्रेनिंग सेंटर खोलने का भी प्रस्ताव टाटा ग्रुप के समक्ष रखा, जिसपर साइरस मिस्त्री ने सहमति जताई।

सेंटर ऑफ परफॉर्मिग आ‌र्ट्स की होगी स्थापना

नेशनल सेंटर ऑफ परफॉर्मिग आ‌र्ट्स की तर्ज पर झारखंड में भी सेंटर ऑफ परफॉर्मिग आ‌र्ट्स की स्थापना होगी। यहां ट्राइबल कल्चर एंड आर्ट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स संरक्षित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने टाटा समूह के चेयरमेन से टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई की तर्ज पर रिसर्च सेंटर खोलने और जमशेदपुर में प्रपोज्ड ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया। इस मुलाकात के दौैरान टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन समेत कई सीनियर ऑफिसर्स मौजूद थे।

सीएम- साइरस मिस्त्री के बीच इन प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

- रांची में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

2- दुमका में 300 बेड का हॉस्पिटल

3-रांची-जमशेदपुर को आईटी हब के तौर पर डेवलप करने पर

4-सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर

5-सेंटर ऑफ परफॉर्मिग आ‌र्ट्स की स्थापना पर

6 टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई की तर्ज पर रिसर्च सेंटर खोले जाने पर

7-जमशेदपुर में ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का काम शुरू करने पर