JAMSHEDPUR: टाटा मोटर्स कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन पूर्व की तरह आगे भी तीन साल पर होगा। तीन माह में बढ़ने वाले वीडीए प्वाइंट की बढ़ोतरी, आवास भत्ते में इजाफा आदि मुद्दे पर भी सहमति बनी है। शुक्रवार को टाटा मोटर्स गेस्ट हाउस में कंपनी मैनेजमेंट-यूनियन के बीच हुई वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बनाई गई। प्रबंधन ग्रेड रिवीजन की समय-सीमा चार साल बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर यूनियन तैयार नहीं हुआ। ख्भ् दौर की ग्रेड वार्ता में वित्तीय ढांचे पर अभी भी जिच कायम है। प्रबंधन फिलहाल पुणे प्लांट की तरह भी ग्रेड की राशि बढ़ाने को तैयार नहीं है।

ग्रेड वार्ता में शामिल यूनियन अध्यक्ष अमलेश कुमार ने कहा कि ग्रेड में शामिल मुद्दे पर बिंदुवार चर्चा हो रही है। अध्यक्ष ने बेहतर ग्रेड कराने का आश्वासन देते हुए कर्मचारियों को धैर्य रखने की सलाह दी। वार्ता में प्रबंधन पक्ष से रवि सिंह, एके सिंघा, दीपक कुमार, अजीत राय, यूनियन से अमलेश कुमार, प्रकाश कुमार, सुभाष राय, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार व अमानुद्दीन शामिल हुए। यूनियन महामंत्री प्रकाश कुमार ने कहा कि शनिवार को भी ग्रेड वार्ता होगी।