छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: दिल्ली के राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्डीह गोल्फ कोर्स में चल रहे एक करोड़ की इनामी राशि वाले टाटा ओपेन गोल्फ के पहले ही दिन चमक बिखेरी। पीजीटीआइ सीजन के फाइनल टूर्नामेंट में राशिद ने नाइन अंडर 62 का स्कोर कर एक शॉट की बढ़त बना ली। मुंबई गोल्फ टूर के विजेता रहे राशिद गुरुवार को पूरे फॉर्म में दिखे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन उन्होंने 10 बर्डीज हासिल किए, वहीं एक बॉगीज का सामना करना पड़ा। 2014 में टाटा ओपेन गोल्फ के विजेता रहे मऊ के ओम प्रकाश चौहान व लखनऊ के संजीव कुमार नाइन अंडर 63 का स्कोर झोली में डाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। नाइन अंडर 64 का अंक हासिल करने वाले दिल्ली टे टैपी घई व नोएडा के अमरदीप मलिक संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रहे हैं। दो साल के लंबे अंतराल के बाद पिछले सप्ताह मुंबई टूर में खिताब जीतने वाले राशिद का प्रदर्शन आज देखने लायक था। 27 साल के राशिद ने शानदार ड्राइव व टी शॉट्स से अंक बटोरे। उन्हें दूसरे, तीसरे, चौथे, छठे, आठवें व दसवें होल में बर्डीज हासिल किए।

गोलमुरी गोल्फ कोर्स की प्रशंसा

2016 में टाटा ओपेन गोल्फ के चैंपियन शुभंकर शर्मा के हाथों थोड़े अंकों से पिछड़ने वाले राशिद को 11वें शॉट में पेड़ सामने आ गया, नतीजा शॉट चूक गए। बैक नाइन में तीन वुड ने राशिद को 12वें, 15वें, 16वें व 18वें राउंड में बर्डीज हासिल करने में मदद की। मैच के बाद विश्वास से भरे राशिद खान ने कहा, बेंगलुरू टूर के बाद आत्मविश्वास आया। मुंबई में खिताब जीतने के पहले बेंगलुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था। मैं अपने शॉट को अब परफेक्शन के लेवल तक ले जा रहा हूं। गोलमुरी गोल्फ कोर्स की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश के कारण गेंद आगे बढ़ नहीं पा रही थी। इसके कारण लो स्कोर रहा।

संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर

संयुक्त रूप से दूसरे स्थान ओम प्रकाश चौहान व संजीव कुमार ने एरर फ्री राउंड 63 खेला। संजीव ने आठवें होल में चिप-इन-बर्डीज हासिल किया। राउंड 64 में टैपी घई ने चिप इन बर्डीज हासिल कर सभी को चौका दिया। उधर, अमरदीप मलिक ने लगातार छह बर्डीज हासिल कर विरोधियों को परेशान किया। पहले दिन बेंगलुरू के चिक्कारंगप्पा व गत चैंपियन अनुरा रोहना संयुक्त रूप से नवें स्थान पर चल रहे हैं। 2018 के पीजीटीआइ ऑर्डर ऑफ मेरिटचैंपियन खलीन जोशी 38वें स्थान पर हैं।

जमशेदपुर के नवतेज सिंह 51वें, आदित्य पंचमिया 87वें, करण टॉक व अरमान पारिख संयुक्त रूप से 114वें व छोटू सिंह 121 वें स्थान पर चल रहे हैं।