छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्क : टाटा स्टील में कर्मचारियों को लांग सर्विस अवार्ड के तहत अब चांदी का सिक्का दियाजाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को टाटा वर्कर्स यूनियन की ऑफिस बियरर मीटिंग में अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रबंधन और यूनियन के बीच इसे लेकर बातचीत फाइनल हो गई है। यह नियम पहली जनवरी 2017 से प्रभावी माना जाएगा। अब तक टाटा स्टील में लांग सर्विस अवार्ड के तौर पर कर्मचारियों को हाथ घड़ी व चांदी का पानी चढ़ा सिक्का मिलता था। अब शुद्ध चांदी का सिक्का मिलेगा। कर्मचारी ने टाटा स्टील में जितने साल सेवा दी है, उसके दोगुने ग्राम का चांदी का सिक्का होगा।

साथ ही नकद राशि के तौर पर न्यूनतम दो हजार व अधिकतम दस हजार रुपए भी मिलेंगे।

यह है व्यवस्था

20 साल सेवा देने वाले को नकद राशि नहीं मिलेगी। अब तक टाटा स्टील में 20 साल में हाथ घड़ी, 25 साल में 40 ग्राम चांदी का पानी चढ़ा मेडल व एक हजार रुपए, 30 साल में टेबल क्लॉक व दो हजार रुपये, 35 साल में 40 ग्राम का चांदी का सिक्का व तीन हजार रुपये व 40 साल में सोने का पानी चढ़ा मेडल व चार हजार रुपए मिलते थे। बैठक में डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, महासचिव बीके डिंडा, उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, शिवेश वर्मा, भगवान सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, सहायक सचिव डीके उपाध्याय, सतीश सिंह व कमलेश सिंह उपस्थित थे।

कितने साल में क्या मिलेगा अवार्ड

सेवाकाल - सिक्के का ग्राम व राशि

20 वर्ष - 40 ग्राम

25 वर्ष - 50 ग्राम व 2000 रुपये

30 वर्ष - 60 ग्राम व 4000 रुपये

35 वर्ष - 70 ग्राम व 6000 रुपये

40 वर्ष - 80 ग्राम व 10,000 रुपये