छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: चक्रधरपुर की रंजीता लेयांगी व कुमारडुंगी के हरिचरण तियू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाटा स्टील खेल विभाग के तत्वावधान में स्थानीय जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए टाटा स्टील सीएसआर तीरंदाजी प्रतियोगिता सह फाइनल सेलेक्शन ट्रायल में कई पदक अपने नाम किए। रंजीता ने एक स्वर्ण व दो कांस्य तथा हरिचरण ने दो स्वर्ण अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में झारखंड व ओडिशा के लगभग 170 ग्रामीण तीरंदाजों ने भाग लिया, जिसमें 45 का चयन किया गया। सभी चयनित खिलाडि़यों को टाटा तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में कोच पूर्णिमा महतो, तीरंदाज दीपिका कुमारी, अर्बन सर्विसेज के हेड जीएम शरण, अमित तिर्की, कौशर अहमद आदि मौजूद थे।

ये रहे विजेता

अंडर-14 बालिका वर्ग, 30 मीटर : रंजीता लेयागी (चक्रधरपुर), सोमरा तिर्की (चाईबासा), अंजू नायक (चक्रधरपुर)। 20 मीटर : अंजू नायक (चक्रधरपुर), रंजीता लेयागी (चक्रधरपुर), स्वेता कुमारी (जामाडोबा)। अंडर-14 बालक वर्ग : 20 मीटर : हरिचरण तियू (कुमारडुंगी), विजय कुदादा (चाईबासा), सौरभ कुमार सिंह (जामाडोबा)। 30 मीटर : हरिचरण तियू (कुमारडुंगी), विजय कुदादा (चाईबासा), सौरभ कुमार सिंह (जामाडोबा)। अंडर-16 बालिका वर्ग : 30 मीटर : संजू कुमारी, दीपा कुमारी (जामाडोबा), रंजीता कांडयांग (चाईबासा)। 20 मीटर : संजू कुमारी, दीपा कुमारी (जामाडोबा), रंजीता कांड्यांग (चाईबासा)। अंडर-16 बालक वर्ग : 30 मीटर : त्रिभुवन मुंडा (चाईबासा), उदय कुमार (जामाडोबा), मानकी पूर्ति (कुमारडुंगी)। 20 मीटर : त्रिभुवन मुंडा (चाईबासा), सतीश पिंगुआ (चक्रधरपुर), मिलन सोय (चक्रधरपुर)।

भुवनेश्वर हाफ मैराथन आठ को

टाटा स्टील के तत्वावधान में आठ जनवरी को आयोजित होने वाले भुवनेश्वर हाफ मैराथन के विजेता को एक लाख रुपये इनाम स्वरूप मिलेंगे। दूसरे स्थान पर रहने वाले को 75 हजार, तीसरे स्थान को 51 हजार, चौथे स्थान को 31 हजार व पांचवें स्थान वाले को 11 हजार रुपये इनाम स्वरुप प्राप्त होंगे। विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को नौ लाख 14 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे हाफ मैराथन की दूरी 21.1 किलोमीटर होगी। यह कलिंगा स्टेडियम से आरंभ होकर खांदागिरी स्क्वायर जाएगा फिर वापस स्टेडियम आएगा।